सीरियल 'ये है मोहब्बतें' से हर घर में पहचान बनाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही जी टीवी पर राजीव खंडेलवाल के नए चैट शो 'जज्बात' में नजर आने वाली है। इस शो में दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया के साथ दिखाई देंगी।
इस शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें दिव्यांका अपने ब्रेकअप की बात करते हुए काफी इमोशनल नजर आई।
शो में होस्ट राजीव ने उनसे अभिनेता शरद मल्होत्रा से उनके पुराने रिलेशन के बारे में पूछ लिया। इस सवाल से ही वो काफी इमोशनल हो गई और रो पड़ीं।
राजीव ने पूछा कि दिल टूटने से दिव्यांका ने क्या खोया। इस पर दिव्यांका ने जवाब दिया, '8 साल। उस समय ऐसा लग रहा थी कि जिंदगी खत्म हो रही है। मैं अंधविश्वास के लेवल तक चली गई थी।'
दिव्यांका त्रिपाठी ने खुद इस शो का प्रोमो शेयर किया है जो कि अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
साल 2006 में 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से दिव्यांका ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। काम करते-करते वह को-स्टार शरद मल्होत्रा को दिल दे बैठीं। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन साल 2015 में वे अलग हो गए।
खबरों की मानें तो इनका रिलेशनशिप टूटने की वजह शरद का दिव्यांका को धोखा देना था। हालांकि, इस जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था।
खबर के मुताबिक शरद से ब्रेकअप के बाद दिव्यांका काफी टूट गई थीं। इसके बाद वह 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल में बिजी हो गईं। यहां उनकी मुलाकात विवेक दाहिया से हुई। विवेक और दिव्यांका की दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।
विवेक और दिव्यांका ने पिछले साल जनवरी में सगाई की और भोपाल में सात फेरे लिए। इसके बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन किया। शादी के बाद 'दिवेक' के नाम से मशहूर इस जोड़ी ने 'नच बलिए' डांस शो खिताब भी जीता है।
और पढ़ें: चीन में बजा प्रभास की 'बाहुबली 2' का डंका, जानें पहले दिन की कमाई
Source : News Nation Bureau