दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी सगाई की सालगिरह का मनाया जश्न, देखें Photo

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) इस वक्त 'क्राइम पेट्रोल सर्तक : वुमेन अगेनस्ट क्राइम' की मेजबानी कर रही हैं, जो बाल शोषण, दुष्कर्म, छेड़खानी, हत्या जैसी घटनाओं पर आधारित एक स्पेशल सीरीज है

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) इस वक्त 'क्राइम पेट्रोल सर्तक : वुमेन अगेनस्ट क्राइम' की मेजबानी कर रही हैं, जो बाल शोषण, दुष्कर्म, छेड़खानी, हत्या जैसी घटनाओं पर आधारित एक स्पेशल सीरीज है

author-image
Akanksha Tiwari
New Update
divyanka

दिव्यांका त्रिपाठी की फोटो हुई वायरल( Photo Credit : फोटो- @divyankatripathidahiya Instagram)

फेमस टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया अपनी सगाई की सालगिरह का जश्न मना रहे हैं. दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने शुक्रवार को इस खास अवसर पर अपने पति विवेक संग इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है. अपने पोस्ट को कैप्शन देते हुए दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने लिखा है, 'जिंदगी हमें सरप्राइज देती है, लेकिन वक्त निकालकर हमें जिंदगी को भी सरप्राइज देना चाहिए. देखो विव आज हम कहां हैं..अपने सपनों की एक छोटी सी दुनिया में..हमारे लिए फैसले को शुक्रिया! चीयर्स टू आवर हैशटैगइंगेजमेंटएनवर्सरी.'

Advertisment

यह भी पढ़ें: वेब सीरीज 'जीत की जिद' के नायक अमित साध ने दिया जवानों को यह खास संदेश

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) आगे लिखती हैं, 'उन्हें भी चीयर्स जो किसी भी मायने में अपनी जिंदगी को बदलने का प्लान बना रहे हैं. जिंदगी एक जुआ है और अगर आपको यकीन है, तो गहरी सांस लेते हुए अपने फैसले ले डालिए.'

अभिनय की बात करें, तो दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) इस वक्त 'क्राइम पेट्रोल सर्तक : वुमेन अगेनस्ट क्राइम' की मेजबानी कर रही हैं, जो बाल शोषण, दुष्कर्म, छेड़खानी, हत्या जैसी घटनाओं पर आधारित एक स्पेशल सीरीज है. उन्होंने 'कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला' के साथ वेब शो के क्षेत्र में भी कदम रखा है.

Source : IANS

Divyanka Tripathi photo Divyanka Tripathi
Advertisment