/newsnation/media/post_attachments/images/2018/03/27/15-214252347-karanparanjape_6.jpg)
टेलीविजन के पापुलर शो 'दिल मिल गए' के एक्टर करण परांजपे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस शो में करण, जिग्नेश का रोल निभा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक करण की मां ने ही उन्हें घर में रविवार तकरीबन सुबह 11 बजे मरा हुआ पाया। 26 साल के करण नींद में ही दुनिया को अलविदा गए।
करण की अचानक मौत की खबर से टीवी इंडस्ट्री सकते में है।
'दिल मिल गए' में अभिनेता के साथ काम कर चुके करण वाही ने उन्हें इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि दी है। उनकी मौत पर दुख व्यक्त करते हुए करण ने लिखा, 'जिग्ज आप हमेशा याद किए जाएंगे...'
Very sad & shocking!!! Karan Paranjape Jiggy of Dil Mill Gayye passes away. Our prayers are with him & his family! May his soul RIP ❤️ pic.twitter.com/HmOduMv8rp
— KaranWahiFC (@KaranWahi_FC) March 26, 2018
'दिल मिल गए' के अलावा करण ने संजीवनी सहित कई सीरियल्स में काम किया था। कुछ चैनलों के साथ करण ने क्रिएटिव के तौर पर भी काम किया।
इसे भी पढ़ें: सीरियल 'इश्कबाज' का शादी सीक्वेंस ड्रेस रिहर्सल जैसा: मानसी श्रीवास्तव
Source : News Nation Bureau