Bigg Boss 12 का प्रोमो आउट, इस बार शो में क्या है खास, सलमान खान खुद दे रहे हैं जानकारी

सलमान खान ने 'बिग बॉस' के सीजन 12 की शुरुआत कर दी है। इस विवादित रिएलिटी शो का नया प्रोमो रिलीज हो गया है, जिसमें बॉलीवुड के 'दबंग खान' बता रहे हैं कि इस बार क्या खास होने वाला है।

सलमान खान ने 'बिग बॉस' के सीजन 12 की शुरुआत कर दी है। इस विवादित रिएलिटी शो का नया प्रोमो रिलीज हो गया है, जिसमें बॉलीवुड के 'दबंग खान' बता रहे हैं कि इस बार क्या खास होने वाला है।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
Bigg Boss 12 का प्रोमो आउट, इस बार शो में क्या है खास, सलमान खान खुद दे रहे हैं जानकारी

जल्द शुरू होने वाला है 'बिग बॉस' का सीजन 12 (फाइल फोटो)

सलमान खान (Salman Khan) ने 'बिग बॉस' के सीजन 12 (Bigg Boss 12) की शुरुआत कर दी है। इस विवादित रिएलिटी शो का नया प्रोमो रिलीज हो गया है, जिसमें बॉलीवुड के 'दबंग खान' बता रहे हैं कि इस बार क्या खास होने वाला है। चैनल ने इसकी घोषणा बहुत ही दिलचस्प तरीके से की है।

Advertisment

दरअसल, 'बिग बॉस 12' के नए प्रोमो में सलमान खान अपना सिग्नेचर स्टेप करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 'जवानी फिर न आए' गाने पर फेमस 'तौलिया' स्टेप किया है। इसके साथ ही वह टीचर बनकर गेम के रूल्स भी समझा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: हिना खान ने ठुकराया सलमान खान का शो, इसलिए शिल्पा शिंदे को मिला 'दस का दम' का ऑफर?

नए प्रोमो में आप साफ देख सकते हैं कि इसमें रैपर से लेकर जुड़वा बहनें, सास-बहू और छोटे-बड़े यानि हर तरह के लोग शामिल होंगे।

बता दें कि इस बार 'बिग बॉस' के घर में जोड़ियां तहलका मचाती नजर आएंगी। इस सीजन में पोर्न स्टार से लेकर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियां नजर आ सकती हैं। कुल मिलाकर शो में 12 कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें: बिग बॉस में लेस्बियन होने का आरोप झेल चुकी आशका गोराडिया टेड टॉक्स के लिए तैयार

वहीं, पिछली बार का सीजन पड़ोसी वर्सेज घरवालों की वजह से सुर्खियों में रहा था। 'बिग बॉस 11' की विनर शिल्पा शिंदे थीं, जबकि हिना खान फर्स्ट और विकास गुप्ता सेकंड रनर अप रहे थे।

Source : News Nation Bureau

Salman Khan Bigg Boss 12
      
Advertisment