सलमान खान ने कहा- 'बिग बॉस' में ये काम करने वालों को कभी नहीं मिलता काम
उन्होंने कहा, 'ज्यादातर लोग बिग बॉस के घर में ठीक से व्यवहार नहीं करते हैं, जिसके कारण उन्हें कोई भी काम नहीं मिलता है।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान एक बार फिर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' की कमान थाम रहे हैं। कलर्स चैनल पर आने वाले विवादित शो के बारे सलमान का कहना है कि जो लोग इस मंच पर खराब व्यवहार करते हैं, उन्हें बाद में काम मिलने में बहुत परेशानियां उठानी पड़ती हैं।
आपने सलमान खान को शो में कई बार अपना आपा खोते हुए देखा होगा। उनका मानना है कि हस्तियों पर घर के अंदर गरिमा बनाए रखने की कुछ निश्चित जिम्मेदारियां होती हैं।
ट्यूबलाइट के अभिनेता ने कहा, 'जब आप एक सेलिब्रिटी बन जाते हैं, तो आप पर कुछ जिम्मेदारियां आ जाती हैं इसलिए आप नीचे नहीं गिर सकते हैं। अगर आप एक हस्ती होने पर आम आदमी से खराब तरीके से पेश आएंगे तो लोग कहेंगे, देखो उसे, वह अच्छा व्यक्ति नहीं है। अगर एक आम आदमी बड़ी हस्ती के साथ वही करे तो लोग उसे भी देखना पसंद नहीं करते। अगर यह सब मनोरंजन और खेल है, तब ठीक है लेकिन आपको अपनी छवि का भी ध्यान रखना होता है।'
और पढ़ें: PHOTOS: सपना चौधरी की पहली कमाई के बारे में सुनकर हो जाएंगे शॉक्ड
उन्होंने कहा, 'ज्यादातर लोग बिग बॉस के घर में ठीक से व्यवहार नहीं करते हैं, जिसके कारण उन्हें कोई भी काम नहीं मिलता है।
बता दें 'बिग बॉस' के पिछले सीजन में सलमान खान ने स्वामी ओम को उनके गलत व्यवहार के कारण घर से निकाल दिया था।
और पढ़ें: SEE PICS : रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी ने पार की बोल्डनेस की सभी हदें
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Daughter : निसा के बर्थडे से पहले इमोशनल हुईं काजोल, बेटी के लिए बयां किया प्यार
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
-
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, होगी सीरीयस सर्जरी, काम छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे पति
धर्म-कर्म
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी के दिन इस पेड़ की पूजा करने से हर मनोकामना होती है पूरी
-
Aaj Ka Panchang 19 April 2024: क्या है 19 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Sanatan Dharma: सनातन धर्म में क्या हैं दूसरी शादी के नियम, जानें इजाजत है या नहीं
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति