/newsnation/media/post_attachments/images/2017/09/26/54-pinky.jpg)
Bigg Boss 11 में गौरव घेरा 'पिंकी पड़ोसन' बनेंगे (फाइल फोटो)
सलमान खान का पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का 11वां सीजन 1 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस शो का फॉर्मेट सभी के सामने आ गया है। 'पड़ोसी' थीम के साथ कुछ और भी एक्सपेरिमेंट किए गए हैं। इस बार शो में 'पिंकी पड़ोसन' हैं, जो घर के सारे राज बताएंगी।
बिग बॉस के निर्माताओं ने एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इसमें फनी शॉपकीपर गौरव घेरा 'पिंकी पड़ोसन' बने हैं। वह बिग बॉस के घर की सभी गॉसिप आप तक पहुंचाएंगे।
ये भी पढ़ें: B'day: देवानंद की फिल्मों के सदाबहार गानें सुनकर यादों में खो जाएंगे..
इस वीडियो में पिंकी बता रही है कि उन्हें बिग बॉस के घर से ऑफर आया है। वह शो के अनसेंसर्ड हिस्से को दर्शकों को बताएंगी। हाल ही में एक तस्वीर वायरल हुई थी, जो 'बिग बॉस 11' के घर की थी। इसमें दो घर दिखाई दे रहे थे। साथ ही एक अंडरग्राउंड जेल भी बनाया गया है।
Meet #PinkyPadosan! She's got all the neighborhood gossip & more! #BB11pic.twitter.com/YZHZFa2HUg
— COLORS (@ColorsTV) September 25, 2017
इस रिएलिटी शो को सलमान खान होस्ट करेंगे। यह शो सोमवार से शुक्रवार रात को 10:30 बजे आएगा। वहीं शनिवार-रविवार को इसकी टाइमिंग रात 9 बजे होगी।
ये भी पढ़ें: कश्मीर में 759 पाकिस्तानी आतंकी घुसपैठ की फिराक में
Source : News Nation Bureau