/newsnation/media/post_attachments/images/2017/01/16/23-salman.jpg)
सलमान खान
'बिग बॉस' के घर में आए दिन घमासान और हाथापाई देखने को मिलती है, लेकिन दर्शकों के लिए खुशखबरी है। जी हां, आपने 'बिग बॉस' के कई लव अफेयर्स देखे होंगे और कई शादियां भी देखीं होंगी। इस बार खबर है कि 'बिग बॉस' अब मोनालिसा की शादी कराएंगे।
शो को खत्म होने में सिर्फ दो ही हफ्ते बाकी हैं और ऐसे में घर के सदस्यों के लिए सब कुछ काफी मजेदार होने वाला है, खासकर मोनालिसा के लिए। ऐसा कहा जा रहा है कि मोनालिसा के मंगेतर और भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह की फिर से बिग बॉस के घर में एंट्री होगी।
इस बार ये एंट्री कई मायनों में खास होने वाली है। 'बिग बॉस' का इरादा है कि मोनालिसा और विक्रांत की शादी कराई जाए। विक्रांत के अलावा मोनालिसा के परिवार वाले भी घर में नजर आएंगे।
Its a dream come true for Mona as her boyfriend proposes marriage to her in the Bigg Boss house! #BB10pic.twitter.com/PR1O2XkxSw
— Bigg Boss (@BiggBoss) January 16, 2017
The cupid has struck the house as #Vikrant proposes to @monalisaantara on #BB10! pic.twitter.com/S50LvxqzuE
— Bigg Boss (@BiggBoss) January 16, 2017
विक्रांत सभी के सामने मोनालिसा को शादी के लिए प्रपोज करेंगे और अगर वो हां कह देती हैं तो दोनों की शो पर ही शादी कराई जाएगी।
Housemates congratulate @monalisaantara who is all smiles after such an overwhelming proposal from her boyfriend, #Vikrant! #BB10pic.twitter.com/CZh9hEzGqQ
— Bigg Boss (@BiggBoss) January 16, 2017
Housemates are torn up between immunity & friendship with Nominations Ka Vaar! Tune in now to see who ends up getting nominated. #BB10pic.twitter.com/hKuHMFpThZ
— Bigg Boss (@BiggBoss) January 16, 2017
वहीं घर के सदस्य नोमिनेशन को लेकर काफी भावुक नजर आए।