राम रहीम के आश्रम में पढ़ाता था 'बिग बॉस 10' का कंटेस्टेंट, अब किया ये खुलासा

राम रहीम के आश्रम में करीब 3 साल तक काम करने वाले नवीन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इससे जुड़ी बातें शेयर की हैं।

राम रहीम के आश्रम में करीब 3 साल तक काम करने वाले नवीन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इससे जुड़ी बातें शेयर की हैं।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
राम रहीम के आश्रम में पढ़ाता था 'बिग बॉस 10' का कंटेस्टेंट, अब किया ये खुलासा

नवीन प्रकाश (फाइल फोटो)

राम रहीम को साध्वी रेप केस में 20 साल की सजा मिल चुकी है। उनके समर्थकों को छोड़कर पूरे देश ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। फिर बात चाहे आम जनता की हो या सेलिब्रिटी की। इस लिस्ट में अब 'बिग बॉस 10' के कंटेस्टेंट नवीन प्रकाश का नाम भी शामिल हो गया है।

Advertisment

बता दें कि नवीन ने बतौर आम कंटेस्टेंट की कैटेगरी में 'बिग बॉस 10' में एंट्री मारी थी। खास बात यह है कि उन्होंने राम रहीम के आश्रम में करीब 3 साल तक काम भी किया है। अब नवीन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इससे जुड़ी बातें शेयर की हैं।

ये भी पढ़ें: 'कसौटी जिंदगी की' का ये एक्टर 'बिग बॉस-11' में आ सकता है नजर?

नवीन ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, 'मैंने 3 साल तक राम रहीम के अड्डे (आश्रम कहना ठीक नही होगा) में आईएएस की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को फ्री में पढ़ाया था। उन सभी को मैं बाबा से ज्यादा किताब पर भरोसा करने को कहता था। आज शायद उन्हें हमारी बात समझ आ गई हो। वहां मुझे बाबा को छोड़ कर सारे भोले भाले सेवादार पसंद थे।

नवीन ने आगे लिखा, 'तब मैंने कुछ सेवादारों से मित्रतावश अंधभक्ति छोड़ने को कहा था, तब उन्होंने हमारी बात को काट कर कहा कि आप को समझ नही आएगा बाबा क्या चीज हैं। आज 32 गिरे हुए लाश के घर वालों से पूछिए की बाबा क्या चीज हैं।'

ये भी पढ़ें: तेजाब कांड: शाहबुद्दीन दोषी, पटना हाई कोर्ट का हस्तक्षेप से इंकार

Source : News Nation Bureau

bigg-boss Ram Rahim Naveen prakash
      
Advertisment