कॉमेडी क्वीन भारती सिंह का हर्ष लिंबाचिया के साथ रोमांटिक प्री-वेडिंग फोटोशूट, देखे तस्वीरें
भारती सिंह बॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बाचिया के साथ शादी रचाने जा रही हैं। इस कपल के पहले वेंडिग शूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
नई दिल्ली:
अपनी हाजिर जवाबी और शानदार कॉमेडी से टीवी की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह जल्द ही आपको एक नए अंदाज में नजर आने वाली हैं। भारती इन दिनों अपने वजन को लेकर सीरियस नजर आ रही हैं और वेट लॉस के लिए उन्होंने कमर भी कस ली है।
दरअसल, कुछ महीनों में ही भारती बॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बाचिया के साथ शादी रचाने जा रही हैं। इस कपल का पहला वेंडिग शूट भी हो चुका है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनके इस नए फोटो शूट में वह काफी स्लिम नजर आ रही है।
A post shared by BOLLYWOOD PEOPLE👥 (@peopleofbollywood) on Sep 26, 2017 at 9:17pm PDT
हाल ही में भारती ने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलासा किया था। इंस्टाग्राम के जरिए भारती ने बताया कि हर्ष ने सबसे पहले उन्हें अप्रोच किया और फर्स्ट मूव लिया था।
A post shared by FilmyWave 🔵 (@filmywave) on Sep 26, 2017 at 9:01pm PDT
भारती ने बताया कि हर्ष और वो दोनों सबसे पहले बेस्ट फ्रेंड्स हैं। तभी उन दोनों का रिलेशन अभी भी फ्रेश है। बता दें, भारती और हर्ष की जल्द ही शादी होने वाली है। हर्ष भी राइटर के तौर पर कई कॉमेडी शोज में काम कर चुके हैं। सबसे पहले भारती और हर्ष ने सोनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क में कॉमेडी सर्कस में काम किया था।
A post shared by FilmyWave 🔵 (@filmywave) on Sep 26, 2017 at 9:01pm PDT
भारती और हर्ष ने रिएलिटी शो नच बलिए सीजन-8 में भी हिस्सा लिया था, इस शो में उनकी प्रफोरमेंस को काफी सराहा गया। दोनों पिछले सप्ताह शो से बाहर हो गए।
A post shared by Bollywood (@bollywood) on Sep 26, 2017 at 4:17am PDT
भारती ने अपनी वेडिंग डेस्टिनेशन के बारे में भी खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए उन्होंने गोवा और अमृतसर दो जगहों को फाइनल किया है। शादी कहां होगी यह उनकी इस साल की कमाई पर निर्भर करेगा।
A post shared by JB+ (@jbplusnews) on Sep 26, 2017 at 4:58am PDT
भारती के प्री वेडिंग शूट में उनकी बॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बाचिया के साथ केमिस्ट्री वाकई बेहतरीन है।
A post shared by WeddingCap.com (@wedding_cap) on Sep 27, 2017 at 12:40am PDT
भारती अपने प्री वेडिंग शूट में भी खुद को कॉमेडी करने से नहीं रोक पाई हैं। भारती इस शूट में हर्ष को उन्हें दूध की बोटल तो कभी बीयर बोटल पीलाते फनी अंदाज में देखा जा सकता है।
Forbes List: प्रियंका चोपड़ा बनी दुनिया की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस
वर्ल्ड टूरिज्म डे: बॉलीवुड फिल्में जिन्हें देख आप भी ट्रेवल प्लान जरूर बनाएंगे
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 26 April 2024: क्या है 26 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Eye Twitching: अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर