मोटी रकम ऑफर होने पर भी Adhyayan Suman ने क्यों छोड़ा 'खतरों के खिलाड़ी 13' ?

बॉलीवुड एक्टरअध्ययन सुमन ने भी एक्शन रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' छोड़ दिया है.

author-image
Kalpana Sheetal
एडिट
New Update
Adhyayan Suman Left Khatron Ke Khiladi 13

Adhyayan Suman Left Khatron Ke Khiladi 13( Photo Credit : Social Media)

Adhyayan Suman Left Khatron Ke Khiladi 13: बॉलीवुड एक्टर अध्ययन सुमन ने भी एक्शन रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' (Khatron Ke Khiladi Season 13) से किनारा कर लिया है. जी हां, फिल्म मेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty Show) के सुपरहिट शो से एक और स्टार के बाहर होने की खबरें हैं. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस 16'  फेम प्रियंका चाहर चौधरी के बाद अध्ययन सुमन ने भी ये शो छोड़ दिया है. अधय्यन अब 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' का हिस्सा नहीं बनेंगे. साथ ही इस बात का भी खुलासा हो चुका है है कि आखिर शेखर सुमन के लाडले बेटे ने ये शो क्यों छोड़ा है? 

Advertisment

सबसे महंगे कंटेस्टेंट थे अध्ययन 
बीते दिनों खबरें आई थीं कि राज: द मिस्ट्री स्टार अध्ययन सुमन रोहित शेट्टी के शो का हिस्से बनने जा रहे हैं. एक्टर कलर्स चैनल के एक्शन-थ्रिलर शो खतरों के खिलाड़ी के लिए चुने गए थे. इसके अलावा अध्ययन इस शो के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बताए गए थे. अधय्यन को इस शो के लिए मोटी रकम ऑफर की गई थी. ऐसे में एक्टर इस सीजन के सबसे महंगे कंटेस्टेंट बनने जा रहे थे. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Addhyayan Summan (@adhyayansuman)

छोटे पर्दे को छोड़ चुना OTT का साथ
ऐसी खबर है कि, अधय्यन सुमन ने ओटीटी के लिए मिले एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए टीवी शो छोड़ा है. एक्टर ओटीटी और टीवी शो को लेकर कन्फ्यूज थे. फिर उन्होंने ओटीटी वेब शो को सलेक्ट किया. ऐसे में एक्टर को खतरों के खिलाड़ी 13 को बाय-बाय करना पड़ा. एक मीडिया चैनल को अध्य्यन ने बताया कि, 'उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 13' ऑफर  हुआ था लेकिन वो एक ओटीटी शो की वजह से इसे नहीं कर पा रहे हैं. एक्टर ने कहा कि, वो रोहित सर के साथ काम करने का मौका छोड़ रहे हैं, लेकिन फ्यूचर में वो कभी इस शो का हिस्से बनने की उम्मीद करेंगे.'

Adhyayan Suman comeback Adhyayan Suman OTT Debut Adhyayan Suman Adhyayan Suman OTT KKK 13 Khatron Ke Khiladi 13 contestants khatron ke khiladi 13 Rohit Shetty TV News
      
Advertisment