/newsnation/media/media_files/2026/02/13/tv-trp-2026-02-13-10-19-57.jpg)
TV TRP Photograph: (JioHotstar)
TV TRP List: टीवी सीरियल्स के फैंस को हर हफ्ते टीआरपी लिस्ट का इंतजार रहते है. जिससे ये पता चल सके कि उनका फेवरेट शो दर्शकों को कितना पसंद आ रहा है. अब इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट बार्क इंडिया ने जारी कर दी है और इस बार काफी ज्यादा फेरबदल देखने को मिला है. कई हफ्तों से ये रिश्ता क्या कहलाता (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) है तो टॉप 5 में भी जगह नहीं बना पा रहा है. ऐसे में जानते हैं, बाकि शोज का क्या हाल रहा.
टॉप 5 में पहुंचा ये शो
आर्यवर्धन और अनु का सीरियल तुम से तुम तक (Tum Se Tum Tak) टीआरपी में धाक जमाए हुए हैं और इस हफ्ते शो को 1.9 रेटिंग मिली है. जिसके साथ शो इस बार पांचवे नंबर पर पहुंचा है. वहीं, शो 'वसुधा' (Vasudha) ने भी टीआरपी में जबरदस्त परफॉर्म किया है और 1.9 रेटिंग के साथ ये चौथे नंबर पर आ गया है.
नागिन का हाल बेहाल!
टीवी के पॉपुलर सीरियल 'नागिन 7' (Naagin 7) शुरुआत में टॉप पर बना था लेकिन लेकिन इस हफ्ते 'नागिन 7' को1.9 टीआरपी रेटिंग मिली है और ये तीसरे नंबर पर आ पहुंचा है. वहीं, कुछ हफ्तों से नंबर 1 बना क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) 2.1 रेटिंग के साथ इस बार दूसरे नंबर पर आ गिरा. वहीं, एक बार फिर से टॉप पर अनुपमा (Anupamaa) ने कब्जा कर लिया और शो को 2.2 रेटिंग मिली है.
ये भी पढ़ें- YRKKH: फोन पर अभीरा को धमकाएगा अरमान, मुक्ति-मायरा के बीच होगी दुश्मनी?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us