'हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को खत्म कर रही The Kerala Story 2', AIMJ के प्रसिडेंट ने लगाया आरोप

The Kerala Story 2: 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था. जिसके बाद से ही इसे लेकर विवाद हो रहा है. अब मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने फिल्म की कहानी को नकली बताया है.

The Kerala Story 2: 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था. जिसके बाद से ही इसे लेकर विवाद हो रहा है. अब मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने फिल्म की कहानी को नकली बताया है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
the kerala story 2

the kerala story 2 Photograph: (@SunshinePictures)

The Kerala Story 2: निर्देशन कमाख्य नारायण सिंह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. वहीं, हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसके बाद से इसे लेकर विवाद खड़ा हो रहा है. एक तरफ फिल्म का सर्टिफिकेट रद्द करने की मांग की जा रही है तो दूसरी ओर  ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रेसिडेंट मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने फिल्म पर कई आरोप लगाए हैं. चलिए जानते हैं. 

Advertisment

ट्रेलर रिलीज के बाद कोर्ट पहुंचा मामला

 'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से विवाद छिड़ गया है और अब मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया है. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने फिल्म को नफरत फैलाने वाली बताया है. वहीं कई मौलानाओं ने भी इसे भावनाओं को आहत करने वाला बताया. ऐसे में फिल्म को लेकर  कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है. कन्नूर के रहने वाले श्रीदेव नम्मूदिरी ने कोर्ट से अपील की है कि फिल्म को दिया गया सर्टिफिकेट रद्द किया जाए. साथ ही येदावा किया गया कि फिल्म कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती है.

AIMJ के प्रसिडेंट ने लगाया आरोप

वहीं, फिल्म को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रेसिडेंट मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा- 'द केरला स्टोरी-2 नकली कहानियों पर आधारित कहानी है और आजकल फिल्म डायरेक्टर्स में किसी भी तरह से पैसा कमाने का ट्रेंड चल पड़ा है. आजकल की फिल्में सांप्रदायिक तनाव बढ़ा रही हैं और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को खत्म कर रही हैं. ये सब चीजें मुसलमानों को बदनाम करने की एक सोची-समझी कोशिश के तहत की जा रही हैं.'

ये भी पढ़ें-  Salim Khan Net Worth: एक्टर बनना चाहते थे सलीम खान, ऐसी बदली किस्मत राइटर बन खड़ी की करोड़ों की संपत्ति

The Kerala Story 2
Advertisment