The Kerala Story 2 BO Collection: पहले विकेंड में छा गई फिल्म, डबल डिजिट में पहुंची तीसरे दिन की कमाई

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 3: 'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' की पहले विकेंड में ही डबल डिजिट में कमाई पहुंच गई. जानें तीसरे दिन का कलेक्शन.

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 3: 'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' की पहले विकेंड में ही डबल डिजिट में कमाई पहुंच गई. जानें तीसरे दिन का कलेक्शन.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
The Kerala Story 2

The Kerala Story 2 Photograph: (Sunshine Pictures)

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 3: साल 2023 में आई क्राइम ड्रामा 'द केरल स्टोरी' काफी विवादों में रही थी. वहीं, अब इस फिल्म का सीक्वल  'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' (The Kerala Story 2 Goes Beyond) इन दिनों सिनेमाघरों में छाया हुआ है. फिल्म की रिलीज से पहले काफी विवाद देखने को मिला था. हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है. जानते हैं फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन. 

Advertisment

द केरल स्टोरी 2  ने पहले संडे कितनी कमाई की?

उल्का गुप्ता (Ulka Gupta), ऐश्वर्या ओझा (Aishwarya Ojha) और अदिति भाटिया (Aditi Bhatia) की फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’  की ओपनिंग भले ही  75 लाख रही थी. लेकिन दूसरे ही दिन से फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली और 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, अब पहले संडे यानि तीसरे दिन फिल्म को तगड़ा फायदा हुआ. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक द केरला स्टोरी 2 ने 5 करोड़ कमाए और अब  तीन दिनों की कुल कमाई 10.40 करोड़ रुपये (The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 3) हो गई है.

कितना है फिल्म का बजट?

बता दें, 'द केरल स्टोरी 2' की कहानी जबरन धर्म परिवर्तन पर अधारित है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मासूम लड़कियों को प्यार के झांसे में फंसाने के लिए उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है और उन्हें बीफ खिलाया जाता है. ऐसे में फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ और इसके सीन को  भड़काऊ बताया गया. लेकिन फिल्म को कोर्ट से क्लीन चीट मिली और अब ये छा रही है. वहीं, इसके बजट की बात करे तो इसकी ऑफिशियल जानकारी नहीं है, लेकिन खबर है कि फिल्म 28 करोड़ के बजट में बनी थी. ऐसे में जिस तरह से ये कमाई कर रही है तो आरास से अपनी कॉस्ट रिकवर कर लेगी.

ये भी पढ़ें- रश्मिका-विजय ने किए तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन, न्यूली वेड कपल को भीड़ ने घेरा, Video वायरल

The Kerala Story 2
Advertisment