/newsnation/media/media_files/2026/01/29/shah-rukh-khan-was-made-to-remove-glasses-at-mumbai-airport-video-viral-2-2026-01-29-14-04-35.jpg)
Photograph: (instantbollywood)
Shahrukh Khan: मुंबई एयरपोर्ट से शाहरुख खान का एक लेटेस्ट वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा गया कि शाहरुख खान सुबह-सुबह फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे. जैसे ही वो कार से उतरकर अंदर जाने लगे. वहां मौजूद सिक्योरिटी टीम ने उन्हें रूटीन चेकिंग के लिए रोका. सिक्योरिटी ऑफिसर ने पहले उनका पासपोर्ट चेक किया और फिर पहचान के लिए उनसे आंखों का चश्मा उतारने को कहा. बिना किसी नखरे या सवाल के शाहरुख खान ने तुरंत चश्मा उतार दिया और आराम से खड़े होकर जांच पूरी होने दी.
'मार्केट में काफी डुप्लीकेट घूम रहे है'
वीडियो में एक हल्का-फुल्का और प्यारा पल भी देखने को मिला. जैसे ही चश्मा उतारकर पहचान पूरी हुई, सिक्योरिटी ऑफिसर ने कहा कि ये नियम है. इस पर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) मुस्कुरा पड़े और माहौल और भी सहज हो गया. एक्टर ने ऑफिसर को हल्के से थपथपाया स्माइल के साथ आगे बढ़ गए. बस इसी पल पर फैंस फिदा हो गए. कई लोगों ने कमेंट किया कि आजकल मार्केट में काफी डुप्लीकेट घूम रहे है इसलिए असली किंग को पहचानना जरुरी है. कुछ फैंस ने मजाक में कहा कि 'डुप्लीकेट बनाकर देना' जैसे डायलॉग भी वायरल हो गए.
फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की जमकर तारीफ हो रही है. लोग कह रहे हैं कि इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद नियमों का पालन करना ही उनकी असली पहचान है. कोई लिख रहा है कि हर नागरिक को बराबरी से ट्रीट किया जाना चाहिए तो कोई उनकी विनम्रता की मिसाल दे रहा है. काम की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म किंग (King) में नजर आएंगे. जिसमें उनके साथ सुहाना खान (Suhana Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) भी हैं. सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म दिसंबर 2026 में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: बिग बॉस 19 के अभिषेक बजाज-प्रणित मोरे की टूटी दोस्ती? एक-दूसरे को किया अनफॉलो, सोशल मीडिया पर मची हलचल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us