एक-दूजे के हुए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, तेलुगु रीति-रिवाजों से की शादी

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: फैंस के पसंदीदा कपल्स में से एक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हो गई है. बता दें तेलुगू रीतिरिवाज से पहले शादी हो चुकी है और कोडवा रीती-रिवाज के अनुसार शादी आज शाम होगी.

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: फैंस के पसंदीदा कपल्स में से एक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हो गई है. बता दें तेलुगू रीतिरिवाज से पहले शादी हो चुकी है और कोडवा रीती-रिवाज के अनुसार शादी आज शाम होगी.

author-image
Uma Sharma
New Update
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda wedding

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए हैं. जी हां, 36 साल के विजय देवरकोंडा और 29 साल की रश्मिका मंदाना ने पारंपरिक तेलुगू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की. इसके बाद दोनों कोडवा परंपरा के अनुसार भी शादी संपन्न करेंगे, जो रश्मिका के परिवार की सांस्कृतिक मान्यताओं के मुताबिक होगी.

Advertisment

24 फरवरी से शुरू हुईं शादी की रस्में

आपको बता दें कि शादी की रस्में 24 फरवरी से शुरू हुईं. इस समारोह की खास बात यह रही कि पारंपरिक हल्दी और मेहंदी जैसी रस्मों के साथ-साथ फ्रेंडली क्रिकेट मैच और स्विमिंग पूल में वॉलीबॉल जैसे मजेदार खेलों का भी आयोजन किया गया. विजय और रश्मिका ने अपनी हल्दी सेरेमनी की झलक साझा की है, हालांकि अब तक शादी की आधिकारिक तस्वीरें सामने नहीं आई हैं. संभावना है कि कोडवा वेडिंग के बाद दोनों कुछ खास तस्वीरें साझा करें.

क्या होती है कोडवा वेडिंग?

भारत के विभिन्न क्षेत्रों की तरह कर्नाटक के कोडगु (कूर्ग) क्षेत्र का कोडवा समुदाय भी अपनी अनोखी परंपराओं और विवाह संस्कारों के लिए मशहूर है. कोडवा समुदाय अपनी समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक व्यंजनों और सदियों पुरानी रीति-रिवाजों के लिए जाना जाता है, जिनकी झलक उनकी शादियों में साफ दिखाई देती है.

कोडवा समुदाय में विवाह को स्थानीय भाषा में “मंगला” कहा जाता है. यह समारोह रंग-बिरंगा, आनंदमय और उत्साह से भरपूर होता है. कोडवा शादियां केवल भोजन, संगीत और नृत्य तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि यह परिवार और मित्रों के मिलन और खुशियां साझा करने का महत्वपूर्ण अवसर भी होती हैं.

ये भी पढ़ें: हमज़ा का जलवा कायम! शत्रुघ्न सिन्हा बोले — 'ऐसा किरदार निभाना हर किसी के बस की बात नहीं'

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna
Advertisment