/newsnation/media/media_files/2026/03/09/badshah-2026-03-09-19-29-20.png)
Badshah Photograph: (Badshah/Instagram)
Tateeree: फेमस सिंगर और रैपर बादशाह अपने नए गाने "टटीरी" को लेकर लीगल पचड़े में फंस गए हैं. सिंगर पर हरियाणा के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई थी. लोगों ने आरोप लगाया कि सिंगर ने गाने में अश्लील शब्दों और विजुअल्स का इस्तेमाल किया, जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची. इस मामले में हरियाणा के पंचकुला में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई. अब इंटरनेट पर गाने के टाइटल "टटीरी" को लेकर चर्चा हो रही है. लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर इस शब्द का क्या अर्थ है? तो चलिए आपको बताते हैं-
आखिर "टटीरी" का मतलब क्या होता है?
दरअसल, "टटीरी" एक तरह का पक्षी होता है जो अक्सर खुले मैदानों में जमीन पर अंडे देता है. इस पक्षी का हरियाणा की परंपरा में विशेष स्थान है और इस "टटीरी" शब्द का लोकगीत में भी इस्तेमाल होता है. हरियाणवी लोकगीत में एक लाइन आती है "जै री टटिरी, मेरा री ब्याह हो ज्या, तेरी री सोने की चौच घड़वा हूं" यानि "हे टटीरी पक्षी, अगर मेरी शादी (ब्याह) हो जाए, तो मैं तेरी सोने की चोंच बनवा दूंगी." इस गीत को अक्सर मन्नत मांगने के लिए कुंवारी लड़कियां गाती हैं. इसके अलावा "टटीरी" पक्षी को खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है.
बादशाह पर क्या आरोप लगा?
हरियाणा के लोगों का कहना है कि इस गाने में "टटीरी" शब्द का गलत अंदाज में इस्तेमाल किया गया है. गाने में लड़कियां स्कूल बस के ऊपर नाचती हुई दिखीं इतना ही नहीं लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते हुए दिखाया गया जो अश्लील और शिक्षा विरोधी है. इस मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग और पुलिस का कहना है कि इसमें महिलाओं ऑब्जेक्टिफाई किया गया. इस मामले में महिला आयोग ने भी बादशाह को समन भेजा है. बता दें कि बादशाह का "टटीरी" गाना 1 मार्च, 2026 को यूट्यूब पर रिलीज़ हुआ था. विरोध प्रदर्शनों के बाद शनिवार, 7 मार्च को इस गाने को हटा लिया था.
'मैं प्राउड हरियाणी हूं'- बादशाह
गौरतलब है कि बादशाह ने अपने इंस्टा हैंडल पर वीडियो पोस्ट कर माफी मांगी. उन्होंने कहा कि- 'मेरा नया गाना "टटीरी" रिलीज हुआ. इसके एक हिस्से में विजुअल रिप्रेजेंटेशन और लिरिक्स की वजह से गलत मैसेज गया है. जिससे मेरे फैंस और खास कर हरियाणा के लोगों के सेंटिमेंट को ठेस पहुंची है. उन्होंने कहा कि मैं खुद हरियाणा से हूं मेरी बोली, खानपान और पहचान हरियाणा से है. मैं प्राउड हरियाणवी हूं.'
'ठेस पहुंची हो तो माफी मांगता हूं'
उन्होंने आगे कहा- 'मेरा कभी ऐसा मकसद नहीं था कि हरियाणा के किसी बच्चे या महिला के बारे में ऐसी बेहुदगी बात करूं. मैं हिपऑप जोनर से हूं, जहां लिरिक्स अपने कंपीटिटर को नीचा दिखाते हैं. मेरे गाने के लिरिक्स कभी भी किसी बच्चे या महिला के लिए नहीं थे. मैंने हमेशा अपने हरियाणा के कल्चर और बोली को ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश की है. मैं सभी से तह दिल से माफी मांगता हूं अगर किसी को भी गाने के उस हिस्से से ठेस पहुंची है.'
ये भी पढ़ें: The 50 में एंट्री करेंगे अमाल मलिक और TRP Queen फरहाना, फैंस को मिलेंगे ये तीन बड़े सरप्राइज
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us