/newsnation/media/media_files/2026/03/09/dhurandhar-2-4-2026-03-09-12-12-44.jpg)
Dhurandhar 2 Photograph: (Jio Studios)
Dhurandhar 2 OTT Release: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और इसने धमाल मचा दिया था. वहीं, अब फिल्म के दूसरे पार्ट ‘धुरंधर 2’ यानि 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर फैंस के बीच क्रेज देखने को मिल रही है. हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बड़ा दिया. ऐसे में कुछ लोग ये भी जानना चाह रहे हैं कि धुरंधर 2 ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी. तो चलिए जानते हैं, इस बारे में-
कैसा है धुरंधर 2 का ट्रेलर?
धुरंधर 2 का ट्रेलर (Dhurandhar 2 Trailer) हाल ही में रिलीज किया गया और फैंस इसे काफी पंसद कर रहे हैं. ट्रेलर में रणवीर सिंह एक बार फिर हमजा और जसकिरत सिंह के किरदार में दिखाई दे रहे हैं और उनका अंदाज पहले से भी ज्यादा दमदार नजर आ रहा है. फिल्म के पहले पार्ट ‘धुरंधर’ में हमजा ने जहां रहमान डकैत के गैंग में घुसकर उसे खत्म कर दिया था. वहीं, दूसरे पार्ट में कहानी आगे बढ़ती है, जहां हमजा का ल्यारी पर शासन और जसकिरत सिंह की अलग कहानी दिखाई जाएगी.
ओटीटी पर कब रिलीज होगी धुरंधर 2
धुरंधर 2 सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज की जाएगी. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ये फिल्म 45 से 60 दिनों के बाद ओटीटी पर स्ट्रीम होगी. दरअसल, जब 5 दिसंबर 2025 को 'धुरंधर' रिलीज हुई थी तो मेकर्स ने नेटफ्लिक्स (Netflix) पर इसे 30 जनवरी को रिलीज किया था. ऐसे में पार्ट 2 की भी रिलीज में मेकर्स इतने दिन लगा सकते हैं. हालंकि मेकर्स दूसरे पार्ट को नेटफ्लिक्स नहीं जियोहॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रिलीज (Dhurandhar 2 OTT Release) करेंगें.
धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, धुरंधर 2 ने देशभर में 2 लाख से ज्यादा टिकट बेचे (Dhurandhar 2 Advance Booking) डाले हैं. जिससे सिर्फ प्रीव्यू से ही इसने देशभर में 12.29 करोड़ रुपये की सेल कर ली है. वहीं ब्लॉक सीटों की बात करे तो इसने प्रीव्यू शो की एडवांस बुकिंग से 18.1 करोड़ कमा लिए हैं. इसमें सभी 5 भाषाओं-हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और तमिलकी कुल प्री-सेल शामिल है. प्री-सेल्स की बात करे तो सबसे ज्यादा क्रेज महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है, फिर दिल्ली और गुजरात दूसरे बड़े सर्किट में हैं.
ये भी पढ़ें- Mahieka vs Natasa Net Worth: हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड या एक्स वाइफ, नेटवर्थ में कौन है सबसे आगे?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us