/newsnation/media/media_files/2026/02/14/anand-sagar-2026-02-14-09-09-02.jpg)
Anand Sagar Photograph: (Sagar Arts)
Anand Sagar Death: ‘रामायण’ बनाने वाले रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के बेटे आनंद सागर का 84 साल की उम्र में 13 फरवरी को निधन हो गया था. उनके निधन से बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई और कई सितारें उन्हें श्रद्धांजलि देने भी पहुंचे. ये तो लोग जानते ही हैं कि आनंद सागर ने भी अपने पिता की तरह ‘रामायण’ का रीमेक बनाया था, जिसे काफी पसंद भी किया गया. लेकिन लोगों को ये नहीं पता होगा कि इस शो के लिए आनंद ने पूरी कास्ट से सच्चाई चिपाई थी.
'रामायण' की कास्ट से आनंद सागर ने छिपाई सच्चाई
रामानंद सागर ने 1987 में 'रामायण' बनाई थी, जिसने दर्शकों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी थी कि लोग आज भी उन कलाकारों को रियल राम-सीता मानते हैं. वहीं, अपने पिता की राह में चलते हुए आनंद सागर ने भी साल 2008 में 'रामायण' सीरियल बनाया था. जिसमें गुरमीत चौधरी 'राम' तो देबिना बनर्जी 'सीता' के रोल में नजर आई थी. लेकिन हैरानी की बात ये हैं कि आनंद ने इस शो के दौरान स्टार्स से सीरियल का नाम छिपाकर रखा था. उन्होंने कहा था कि ये एक फैमिली ड्रामा बनाया जा रहा है.
क्यों छिपाई रामायण की सच्चाई?
दरअसल, आनंद सागर ने इसकी वजह अपनन दोस्त शहाब शम्सी को बताई थी, उनके मुताबिक, आनंद नहीं चाहते थे कि उनकी तुलना पिता के काम से हो. ऐसे में उन्होंने शो की शूटिंग के पहले तक किसी को शो का नाम नहीं बताया था. उन्होंने कहा था कि ये एक एक पीरियड ड्रामा है, जिसका नाम 'रघुवंश' है. बता दें, आनंद का शो रामायण उनके पिता की शो की तरह ही हिट रहा था.
ये भी पढ़ें- Valentine's Day 2026: सिंगल हैं और वैलेंटाइन डे पर महसूस कर रहे अकेलापन, तो घर बैठे देखें ये फिल्में
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us