पंचतत्व में विलीन हुईं निर्मल कपूर, अंतिम विदाई देने पहुंचा पूरा बॉलीवुड

Nirmal kapoor Funeral: आपको बता दें कि अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार हो गया है. बोनी कपूर ने अपनी मां निर्मल कपूर को मुखाग्नि दी है.

Nirmal kapoor Funeral: आपको बता दें कि अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार हो गया है. बोनी कपूर ने अपनी मां निर्मल कपूर को मुखाग्नि दी है.

author-image
Uma Sharma
New Update
Nirmal kapoor funeral anil Kapoor boni Kapoor mother immersed in Panchtatva .....

Nirmal kapoor Funeral: इस समय कपूर खानदान के घर पर मातम पसरा हुआ है. अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार, 2 मई को मुंबई में निधन हो गया. उन्होंने 90 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. वो लंबे समय से बीमार चल रही थीं और मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. वहीं आज 3 माई को उनका अंतिम संस्कार हो गया है. 

Advertisment

निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने पंहुचा पूरा बॉलीवुड

आपको बता दें कि निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा बॉलीवुड आया था, जिसमें पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर, सोनम कपूर, शनाया कपूर, अयान मुखर्जी, रानी मुखर्जी, फरदीन खान, शिखर पहाड़िया, सुनीता कपूर, अनुपम खेर, बोनी कपूर, अर्जुन कपूर सहित तमाम स्टार्स पहुंचे थे. सोशल मीडिया पर सेलेब्ल के वीडियोज भी सामने आए हैं.

मां के गम में टूटे बोनी कपूर 

वहीं मां के निधन के बाद बोनी कपूर के चेहरे पर मां को खोने का दुख साफ दिखा. बता दें कि बोनी कपूर अपनी मां के निधन से इतने आहत हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मां के नाम एक इमोशनल नोट भी शेयर किया था. इस नोट में उन्होंने अपनी मां के जीवन, उनके प्रेम और परिवार के प्रति समर्पण को भावुकता से याद किया.

ये भी पढ़ें: मां निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने इस हाल में पहुंचे अनिल, बोनी, संजय... तीनों भाईयों का दर्द देख सबकी आंखें हुईं नम

Entertainment News in Hindi Anil Kapoor Bollywood News in Hindi latest entertainment news हिंदी में मनोरंजन की खबरें latest news in Hindi मनोरंजन की खबरें actor anil kapoor boni kapoor Anil Kapoor Mother Passed Away Anil Kapoor Mother Died Nirmal Kapoor Dies Anil Kapoor Mother Nirmal Kapoor Passed away Nirmal kapoor funeral
      
Advertisment