/newsnation/media/media_files/2026/02/08/mrunal-thakur-2026-02-08-13-24-45.jpg)
Mrunal Thakur
Mrunal Thakur Crush: टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक अपनी खास पहचान बनाने वाली मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दो दीवाने सहर में के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे. ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर फैंस में अच्छा खासा क्रेज दिख रहा है. इसी बीच मृणाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें वह अपने सेलिब्रिटी क्रश के बारे में बात करती दिख रही हैं.
इंटरव्यू में किया क्रश का खुलासा
हाल ही में एक इंटरव्यू में मृणाल ठाकुर नजर आईं. बातचीत के दौरान उनसे उनके सेलिब्रिटी क्रश को लेकर सवाल किया गया. जवाब में एक्ट्रेस ने साफ और बेझिझक अपनी पसंद जाहिर की. उन्होंने बताया कि उनका सिर्फ एक नहीं, बल्कि दो सेलिब्रिटी क्रश हैं.
मृणाल ने कहा कि उनके पहले सेलिब्रिटी क्रश ऋतिक रोशन हैं. वहीं दूसरे क्रश का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि वह शाहरुख खान को बेहद पसंद करती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह शाहरुख खान से बहुत प्यार करती हैं. इस बयान के बाद उनका वीडियो तेजी से वायरल हो गया.
धनुष संग नाम जुड़ने पर बढ़ी थीं अफवाहें
पिछले कुछ समय से मृणाल ठाकुर का नाम साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ जोड़ा जा रहा था. दोनों को एक इवेंट में साथ देखे जाने के बाद डेटिंग की खबरें सामने आई थीं. यहां तक कि शादी की चर्चाएं भी शुरू हो गई थीं. हालांकि इन खबरों पर न तो मृणाल और न ही धनुष ने कोई प्रतिक्रिया दी.
बाद में मृणाल से जुड़े सूत्रों ने साफ किया कि शादी की खबरें सिर्फ एक अफवाह हैं. एक्ट्रेस इस समय पूरी तरह अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं. वह फिल्मों के चुनाव और अपने काम को प्राथमिकता दे रही हैं.
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही अच्छा खासा बज बना हुआ है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us