बद्रीनाथ की दुल्हनिया मूवी रिव्यू: वरुण धवन-आलिया भट्ट की शानदार लव स्टोरी ने जीता सबका दिल

वैदेही एक पढ़ी-लिखी लड़की है, वह अपने दिल की बात करती है, सबकी इज्जत करती है। दोनों की सोच काफी अलग है, लेकिन दोनों साथ आगे बढ़ते हैं।

वैदेही एक पढ़ी-लिखी लड़की है, वह अपने दिल की बात करती है, सबकी इज्जत करती है। दोनों की सोच काफी अलग है, लेकिन दोनों साथ आगे बढ़ते हैं।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
बद्रीनाथ की दुल्हनिया मूवी रिव्यू: वरुण धवन-आलिया भट्ट की शानदार लव स्टोरी ने जीता सबका दिल

बद्रीनाथ की दुल्हनिया

स्टूडेंट आॅफ द इयर,हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया के बाद एक बार बद्रीनाथ की दुल्हनिया फिल्म में वरुण शर्मा और आलिया भट्ट की जोड़ी ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है। जी हां, फिल्म के गाने और प्रोमो से तो पहले ही दोनों दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' की सीक्वल 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' है।

Advertisment

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' फिल्म की कहानी बद्रीनाथ बंसल (वरुण धवन) और वैदेही (आलिया भट्ट) शुरू होती है। झांसी के रहने वाले बद्रीनाथ को कोटा की रहने वाली वैदेही से प्यार हो जाता है। वैदेही एक पढ़ी-लिखी लड़की है, वह अपने दिल की बात करती है, सबकी इज्जत करती है। दोनों की सोच काफी अलग है, लेकिन दोनों साथ आगे बढ़ते हैं।

फिल्म में किस तरह दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत होती है और एक मोड़ पर आकर पहुंचती है ये बखूबी अंदाज में फिल्माया गया है। इसके साथ ही फिल्म में कई उतार चढ़ाव देखने को मिलते हैं।

ये भी पढ़ें, राम गोपाल वर्मा के ट्वीट पर सनी लियोन भड़कीं, वीडियो मैसेज से दिया करारा जवाब...

फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट की केमेस्ट्रिी देखते ही बनती है। दोनों ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। अपनी इस केमिस्ट्री के दम पर वो एक बार फिर वही जादू चलाने में कामयाब दिख रहे हैं। फिल्म में अकांक्षा सिंह, गौहर खान, श्वेता बसु प्रसाद, पुनीत सिंह रतन और रितुराज सिंह सपोर्टिंग रोल में हैं।

बद्रीनाथ की दुल्हनिया की स्क्रिप्ट मजेदार और दर्शकों को बांधे रखती है। फिल्म की प्रोडक्शन वैल्यू शानदार है। बैग्राउंड म्यूजिक और पिक्चराइजेशन भी तारीफ के काबिल है।

ये भी पढ़ें: महिला दिवस पर RGV बोले- सनी लियोनी की तरह सभी महिलाएं पुरुषों को करें खुश

Source : News Nation Bureau

Varun Dhawan Alia Bhatt badrinath ki dulhaniya movie review
      
Advertisment