/newsnation/media/media_files/2026/01/03/khesari-lal-yadav-neelam-giri-new-bhojpuri-song-bulbul-video-out-in-2026-2026-01-03-13-23-42.jpg)
Khesari Lal Yadav / Neelam Giri Photograph: (Sur Music)
Khesari Lal Yadav-Neelam Giri New Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव नए साल पर अपने फैंस के लिए खास तोहफा लेकर आए हैं. एक्टर का नया भोजपुरी गाना 'बुलबुल' रिलीज हो चूका है जिसमें उनके साथ बिग बॉस 19 फेम और भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी नजर आ रही हैं. गाना सामने आते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छा गया है. खेसारी लाल के गाने वैसे ही रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगते हैं और इस बार नीलम गिरी की मौजूदगी ने लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.
खेसारी-नीलम का नया सॉन्ग रिलीज
'बुलबुल' (Bulbul) गाने में खेसारी लाल और नीलम गिरी (Neelam Giri) की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है. रोमांटिक अंदाज, प्यारे एक्सप्रेशन और म्यूजिक का मेल फैंस का दिल जीत रहा है. आपको बता दें नीलम गिरी ने बिग बॉस 19 में अपनी अलग पहचान बनाई थी और अब इस म्यूजिक वीडियो से उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो स्क्रीन पर काफी दमदार लगती हैं. गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है जबकि इसके बोल छोटू यादव ने लिखे हैं.
फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
गाना रिलीज होने के कुछ ही घंटों में इस गाने ने लाखों व्यूज बटोर लिए है. फैंस कमेंट सेक्शन में दोनों की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कोई इसे नए साल को बेस्ट गाना बता रहा है तो कोई कह रहा है कि खेसारी और नीलम की जोड़ी फिर से देखने को मिलनी चाहिए. कुल मिलाकर 'बुलबुल' नए साल 2026 की शुरुआत में भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के लिए एक शानदार सरप्राइज बनकर सामने आया है.
ये भी पढ़ें: Toxic से सामने आया तारा सुतारिया का दबंग लुक, यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us