करिश्मा कपूर के एक्स पति की प्रोपर्टी पर विवाद, अब अब प्रिया सचदेवा ने संजय की बहन पर ठोका मानहानि केस

Sunjay Kapur Property Dispute: करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय की प्रोपर्टी को लेकर विवाद जारी है. अब प्रिया सचदेव ने ननद के खिलाफ मानहानि केस किया है.

Sunjay Kapur Property Dispute: करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय की प्रोपर्टी को लेकर विवाद जारी है. अब प्रिया सचदेव ने ननद के खिलाफ मानहानि केस किया है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Karisma-Sunjay (1)

Karisma-Priya-Sunjay Photograph: (Karisma-Priya (Instagram))

Sunjay Kapur Property Dispute: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स पति दिवंगत संजय कपूर की प्रोपर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रही है. एक तरफ संजय की मां और बहन हैं, तो दूसरी तरफ संजय की पत्नी प्रिया सचदेव (Priya Sachdev) एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. अब प्रिया ने अपनी ननद के खिलाफ हाईकोर्ट में मानहानि की याचिका दायर की है.  चलिए जानते हैं, पूरा मामला.

Advertisment

प्रिया ने ननद पर लगाए ये आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रिया  का आरोप है कि मंधिरा कपूर उनके खिलाफ सोशल मीडिया और 'InControversial' नाम के पॉडकास्ट पर लगातार अपमानजनक टिप्पणियां कर रही हैं. प्रिया का दावा है कि उनके पति की मौत के बाद मंधिरा ने उनके खिलाफ एक सिस्टमैटिक अभियान छेड़ दिया है, जिसका मकसद उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना और उन्हें अलग-थलग करना है. 

प्रिया ने याचिका में क्या कहा? 

प्रिया सचदेव की दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल अर्जी के मुताबिक, मंदीरा कपूर स्मिथ ने प्रिया कपूर को बाहरी व्यक्ति बताया और कहा कि उन्हें कपूर परिवार की विरासत, संपत्ति या कारोबार पर कोई वैध अधिकार नहीं है. उन्होंने यह भी कथित तौर पर कहा कि परिवार की दौलत और विरासत केवल खून के रिश्ते और उनके बच्चों की है. याचिका में ये भी आरोप लगाया गया है कि प्रिया कपूर को इस तरह पेश किया गया जैसे वह संजय कपूर के निधन के बाद परिवार की विरासत पर कब्जा करने की कोशिश कर रही हों. ऐसे में प्रिया कपूर ने अदालत से 20 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें-  Entertainment News Live Updates: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों, शनाया की 'तू या मैं' आज होगी रिलीज

priya sachdev sunjay kapur Karisma Kapoor
Advertisment