इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं Thalapathy Vijay? सोशल मीडिया के जरिए खुल गई पोल

Is Thalapathy Vijay Dating Trisha Krishnan: तलाक की खबरों के बीच थलापति विजय का नाम साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ जोड़ा जा रहा है. ऐसे में चलिए जानते हैं क्या है पूरी सच्चाई.

Is Thalapathy Vijay Dating Trisha Krishnan: तलाक की खबरों के बीच थलापति विजय का नाम साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ जोड़ा जा रहा है. ऐसे में चलिए जानते हैं क्या है पूरी सच्चाई.

author-image
Uma Sharma
New Update
Thalapathy Vijay Dating Trisha Krishnan

Thalapathy Vijay Dating Trisha Krishnan

Is Thalapathy Vijay Dating Trisha Krishnan: साउथ सिनेमा के लोकप्रिय एक्टर थलापति विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. जी हां, बीते कुछ दिनों से एक्टर अपनी पत्नी संगीता की वजह से चर्चा का विषय बन गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने तलाक की अर्जी दायर की है. बताया जा रहा है कि उन्होंने 26 साल पुरानी शादी को खत्म करने का फैसला किया है.

Advertisment

इस एक्ट्रेस के साथ है थलापति विजय का अफेयर?

रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि अर्जी में विजय के किसी अभिनेत्री के साथ कथित एक्सट्रामैरिटल अफेयर्स का जिक्र किया गया है. हालांकि, किसी भी एक्ट्रेस का नाम आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है. वहीं सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों में साउथ सिनेमा की जानी मानी तृषा कृष्णन का नाम जोड़ा जा रहा है, लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

विजय और तृषा की उम्र में कितना अंतर?

उम्र के अंतर को लेकर भी चर्चा हो रही है. मिली जानकारी के अनुसार विजय का जन्म 22 जून 1974 को हुआ था, जिसके आधार पर 2026 में उनकी उम्र 51 साल होगी. वहीं तृषा कृष्णन का जन्म 4 मई 1983 को हुआ था और उनकी उम्र 43 वर्ष है. इस तरह दोनों के बीच लगभग 9 साल का अंतर है. कुछ लोग इसे 10 साल बता रहे हैं, लेकिन गणना के अनुसार यह अंतर करीब 9 साल का ही है.

पहले भी जुड़ चुका है नाम

विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर अफवाहें पहली बार 2004 में आई फिल्म घिल्ली के दौरान सामने आई थीं. यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी. इसके बाद दोनों ने तिरुपाची, आथी और कुरुवी जैसी फिल्मों में साथ काम किया. दर्शकों ने उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया. करीब 15 साल तक साथ काम न करने के बाद दोनों 2023 में रिलीज हुई फिल्म लियो में फिर साथ नजर आए. फिलहाल, तलाक और कथित अफेयर से जुड़ी खबरों पर न तो विजय और न ही तृषा कृष्णन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है. ऐसे में इन खबरों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है.

ये भी पढ़ें: ईरान में मची तबाही से बेहद दुखी हैं मंदाना करीमी, तो दूसरी तरफ ईरानी लीडर की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी

Trisha Krishnan Thalapathy Vijay
Advertisment