प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शाही शादी में प्रियंका चोपड़ा नहीं बनेगीं 'ब्राइडमेड'

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मेगन मर्केल की शाही शादी में ब्राइडमेट नहीं बनेंगी। उनका कहना है कि वह प्रिंस हैरी और हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मर्केल की शाही शादी में ब्राइडमेड (दुल्हन की सहेली) नहीं बनेंगी।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मेगन मर्केल की शाही शादी में ब्राइडमेट नहीं बनेंगी। उनका कहना है कि वह प्रिंस हैरी और हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मर्केल की शाही शादी में ब्राइडमेड (दुल्हन की सहेली) नहीं बनेंगी।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शाही शादी में प्रियंका चोपड़ा नहीं बनेगीं 'ब्राइडमेड'

प्रियंका चोपड़ा और मेगन मर्केल (इंस्टाग्राम)

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मेगन मर्केल की शाही शादी में ब्राइडमेट नहीं बनेंगी। उनका कहना है कि वह प्रिंस हैरी और हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मर्केल की शाही शादी में ब्राइडमेड (दुल्हन की सहेली) नहीं बनेंगी।

Advertisment

प्रियंका ने हालांकि इसका खुलासा नहीं किया कि उन्हें शादी का इनविटेशन मिला है कि नहीं।

'पीपल्स डॉट कॉम' को दिए इंटरव्यू के दौरान प्रियंका हैरी और मर्केल की शादी के लिए एक्साइटेड दिखीं।

हैरी और मर्केल की शादी विंडसर कैसल स्थित सैंट जार्ज गिरजाघर में 19 मई को होगी।

प्रियंका ने कहा, 'मैं उनकी (मर्केल) शादी को लेकर बहुत उत्साहित हूं।"

उन्होंने कहा, 'यह बदलाव सिर्फ उन दोनों के जीवन में ही नहीं आया है, बल्कि दुनियाभर में सशक्त महिलाओं को आदर्श मानने वालों के लिए भी है और मुझे लगता है कि मेगन में वह क्षमता है।'

मर्केल के बारे में बात करते हुए 'क्वांटिको' की अभिनेत्री ने कहा, 'वह बस वास्तविक हैं। वह ऐसी युवती हैं जो हमारी और आपकी तरह दुनिया की चिंता करती हैं। मुझे उनमें सबसे अच्छी बात यही लगती है। अपनी सच्चाई के कारण ही वे यहां हैं।'

ये भी पढ़ें: वीडियो वायरल: बेटी जीवा के बाल बनाते दिखे धोनी

Source : IANS

Priyanka Chopra
Advertisment