प्रियंका चोपड़ा ने एमी अवार्ड में बिखेरा अपना जलवा

प्रियंका चोपड़ा ने जब रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा तो दुनिया देखती रही

प्रियंका चोपड़ा ने जब रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा तो दुनिया देखती रही

author-image
Arib Mehar
एडिट
New Update
प्रियंका चोपड़ा ने एमी अवार्ड में बिखेरा अपना जलवा

स्रोत: गेटी इमेजेज

68 वें एमी अवार्ड में बालीवुड का जलवा देखते ही बना। जी हाँ प्रियंका चोपड़ा इस बार एमी अवार्ड में प्रेजेंटर के तौर पर हिस्सा ले रही हैं। पहली बार कोई हिंदुस्तानी इस सम्मानित समारोह का जूरी सदस्य बना है। रविवार को लास एंजिलिस में हुए इस समारोह में हिस्सा लेने पहूँची थीं। यहाँ इन्होंने मीडिया को कई पोज दिए। उन्होंने टाम हिडिलिस्टन के साथ मिलकर यहाँ कलाकारों को एमी अवार्ड से नवाजा।

Advertisment

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी की हॉट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एमी अवार्ड में अपने जलवे बिखेरे तो दुनिया देखती ही रही। वहीँ प्रियंका एमी समारोह में जब इस लाल रंग के बेहद खूबसुरत गाउन में रेड कार्पेट पर उतरीं तो फिर नजारा देखने लायक रहा। प्रियंका का एमी अवार्ड में हिस्सा लेना बॉलीवुड और भारतीयों के लिए गौरव की बात है। यही वजह है की प्रियंका के एमी अवार्ड में जाने को लेकर पीसी के तमाम फैन्स में उत्साह देखा जा रहा है।

एमी अवार्ड 2016 अमेरिका में इस बार सबसे बड़ी टेलिविजन की अवार्ड नाइट है। इस अवार्ड शो को जिमी किम्मेल होस्ट कर रहे हैं।

Emmy Awards
      
Advertisment