/newsnation/media/post_attachments/images/2018/05/19/55-royalwedding.jpg)
मेगन मर्केल, प्रियंका चोपड़ा और सेरेना विलियम्स (ट्विटर)
ब्रिटेन के राजकुमार हैरी और हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मार्कल शनिवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस शाही शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स समेत कई हस्तियां शामिल हुई हैं।
इसके पहले वह ससेक्स के ड्यूक व डचेस बन गए। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने सुबह हैरी को ड्यूक की पदवी प्रदान की। इसके साथ ही उनकी होने वाली पत्नी स्वत: डचेस बन जाएंगी। राजकुमार हैरी को ड्यूक ऑफ ससेक्स, अर्ल ऑफ ड्यूम्बर्टन और बैरन किल्कील का पद प्रदान किया गया है।
शाही घराने की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'महारानी आज वेल्स के राजकुमार हैरी को ड्यूक का पद देकर बेहद खुश हैं। उनकी पदवी ड्यूक ऑफ ससेक्स, अर्ल ऑफ ड्यूम्बर्टन और बैरन किल्किल होगी।'
ये भी पढ़ें: देखें, प्रिंस हैरी और मेघन मर्केल की शाही शादी की कुछ खास तस्वीरें
बयान के मुताबिक, 'और इस प्रकार राजकुमार हैरी ड्यूक ऑफ ससेक्स हो गए हैं। मेगन मार्कल शादी के बाद डचेस ऑफ ससेक्स बन जाएंगी।' इस जोड़े की शादी विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में होगी।
इस शाही शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुईं।
.@priyankachopra looks elegant and radiant as she arrives at St. George’s Chapel in Windsor for the #RoyalWedding! #PCinLondon#RoyalWedding2018pic.twitter.com/gSL6svxZGT
— Team Priyanka Chopra (@TeamPriyanka) May 19, 2018
टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स भी इस रॉयल वेडिंग में शामिल हुईं।
Ready for my friend’s wedding. #beingserena@alexisohanianpic.twitter.com/PSIYvpXlaV
— Serena Williams (@serenawilliams) May 19, 2018
शाही शादी में 2600 से ज्यादा मेहमान
शादी में आने वाले मेहमानों को लेकर खास इंतजाम किए जा रहे हैं। कुल 2,640 आमंत्रित लोगों में ब्रिटेन के 1,200 आम नागरिक शामिल होंगे। 200 लोग विभिन्न संस्थाओं और चैरिटी से होंगे। दो स्थानीय स्कूलों के सौ बच्चे शामिल होंगे। विंडसर कैसल और सेंट जॉर्ज चैपल समुदाय के 610 लोग और शाही खानदान से ताल्लुक रखने वाले 530 लोग होंगे।
वहीं मेगन और हैरी की ब्राइडल पार्टी के लिए ब्राइडमेड्स और पेज ब्वॉयज को सिलेक्ट कर लिया गया है। इस लिस्ट में 10 बच्चों का नाम शामिल किया गया है।
45 लाख का केक और शाही भोज
अपनी शादी में यह शाही जोड़ा 45 लाख का लेमन और एल्डर फ्लॉवर फ्लेवर का केक काटेगा। जिसकी जिम्मेदारी लंदन की वॉयलेट बेकरी की पेस्ट्री शेफ क्लेयर टाक को मिली है। वहीं शादी के शाही भोज में सीजनल डिशेज तैयार की जा रही है।
(IANS इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें: दुनिया में सबसे ज्यादा परेशान करने वाले होते हैं भारतीय यात्री : सर्वे
Source : News Nation Bureau