प्रिंस हैरी की सगाई की अंगूठी का डायना कनेक्शन!

गौरतलब है कि डायना का 1981 में प्रिंस ऑफ वेल्स से विवाह हुआ था। 1997 में एक दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
प्रिंस हैरी की सगाई की अंगूठी का डायना कनेक्शन!

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने प्रेमिका मेगन मार्केल (फाइल फोटो)

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने प्रेमिका मेगन मार्केल से सगाई कर ली है। मार्केल को पहनाई गई सगाई की अंगूठी कुछ खास है, क्योंकि इसमें प्रिंसेज डायना के संग्रह से भी दो हीरे जड़े हैं।

Advertisment

इस अंगूठी को खुद हैरी ने डिजाइन किया है, जिसमें तीन हीरे लगे हैं। इनमें से दो उनकी मां के संग्रह से हैं, जबकि एक बोत्सवाना का हीरा है।

गौरतलब है कि डायना का 1981 में प्रिंस ऑफ वेल्स से विवाह हुआ था। 1997 में एक दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, यह जोड़ा डेढ़ साल से साथ हैं। दोनों ने नवंबर में सगाई की। इस महीने दोनों की सगाई होने के बाद शादी को लेकर कई अटकले लगाई जा रही थीं, लेकिन आधिकारिक घोषणा होने के बाद इन पर विराम लग गया है। दोनों अगले साल शादी करेंगे।

ये भी पढ़ें: हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की 'बायोपिक' में नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू

Source : IANS

Prince Harry Meghan
      
Advertisment