/newsnation/media/post_attachments/images/2017/01/09/50-priyanka.jpg)
74वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा
74वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2017 को एनबीसी पर द टुनाइट शो के होस्ट जिमी फैलन इस समारोह को होस्ट किया। अवॉर्ड समारोह के दौरान रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा हॉट अंदाज में नजर आईं। उन्होंने बेस्ट एक्टर (टीवी ड्रामा) का पुरस्कार प्रजेंट किया है। अवॉर्ड्स में फिल्म 'ला ला लैंड' ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रियंका ने इस अवॉर्ड शो में राल्फ लोरे का डिजाइन किया हुआ गोल्डन गाउन पहना। राल्फ लोरे ने अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रियंका की गोल्डन गाउन की हॉट फोटो को शेयर किया है। गोल्डन गाउन के साथ प्रियंका ने गले में एक पेंडेंट और उंगलियों में रिंग्स पहन रखी थी।
'क्वांटिको' के लिए दूसरी बार पीपल्स चॉइस अवॉर्डड के लिए नॉमिनेट की गई प्रियंका इससे पहले ऑस्कर और फिर एमी अवॉर्ड्स में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं।
.@PriyankaChopra arrives at The @GoldenGlobes in a Ralph Lauren Collection gold, one-of-a-kind hand-embroidered evening dress. #GoldenGlobespic.twitter.com/7wkA0yk2E3
— Ralph Lauren (@RalphLauren) January 9, 2017
कैलिफोर्निया में आयोजित 74वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में प्रियंका चोपड़ा मंच पर एक्टर जेफरी डीन मोर्गन के साथ अवॉर्ड भी देने पहुंची। इन दोनों ने अभिनेता बिली बॉब थॉर्टन को पुरस्कार दिया। प्रियंका को पिछले साल पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।