Oscars 2017: देव पटेल चूके, अवॉर्ड जीतने वाले पहले मुस्लिम एक्टर बने महेर्शाला अली

देव पटेल को फिल्म 'लायन' में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया था।

देव पटेल को फिल्म 'लायन' में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया था।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
Oscars 2017: देव पटेल चूके, अवॉर्ड जीतने वाले पहले मुस्लिम एक्टर बने महेर्शाला अली

फोटो साभार: ANI

भारतीय मूल के एक्टर देव पटेल ऑस्कर अवॉर्ड पाने से चूक गए हैं। बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए देव पटेल को कड़ी टक्कर देने वाले महेर्शाला अली ने यह अवॉर्ड अपने नाम कर लिया। अली पहले मुस्लिम एक्टर हैं, जिन्हें ऑस्कर मिला है। 

Advertisment

वहीं बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड वाओला डेविस को फिल्म Fences के लिए मिला। उन्होंने इमोशनल स्पीच के साथ सभी का शुक्रिया अदा किया। 

ये भी पढ़ें: 'ला ला लैंड', प्रियंका चोपड़ा के अलावा इन 4 कारणों से ऑस्कर अवॉर्ड होने वाला है खास

'मूनलाइट' फिल्म के लिए महेर्शाला अली को बेस्ट सपोर्ट‍िंग एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला।

देव पटेल को फिल्म 'लायन' में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया था। अगर देव को यह अवॉर्ड जीत जाते तो वह ऑस्कर जीतने वाले पूरी तरह से पहले भारतीय एक्टर होते। इसके पहले भारत से जुड़े ब्रिटिश एक्टर बेन किंग्सले को साल 1983 में 'गांधी' फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिल चुका है।

देव पटेल ने अपनी मां अनीता के साथ समारोह में शिरकत की। देव ने ऑस्कर के रेड कॉर्पेट के अपने अनुभव के बारे में बताया, 'यह बेहतरीन है। मैं अपनी मां के साथ यहां आया हूं। यह बहुत ही खूबसूरत और विशेष पल है और मैं इसे जी रहा हूं।' देव पटेल सफेद रंग के बरबेरी सूट में खूब फब रहे थे जबकि उनकी मां ने काले रंग की साड़ी पहनी।

ये भी पढ़ें: ऑस्कर अवॉर्ड समारोह से पहले पार्टी मनाती दिखीं प्रियंका चोपड़ा

वहीं म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर एआर रहमान समेत कई कलाकारों को अलग-अलग श्रेणियों में अवॉर्ड मिल चुका है, लेकिन बेन के अलावा अभी तक किसी भारतीय एक्टर को ऑस्कर नहीं मिला है।

गौरतलब है कि बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए देव पटेल के अलावा महेर्शाला अली (मूनलाइट), जेफ ब्रिजेस (हेल और हाई वॉटर) और लुकास हेजेज (मेनचेस्टर बाई थे सी) भी नॉमिनेटेड किया गया था।

ये भी पढ़ें: इन 5 बातों से जानें पार्टनर को नहीं रहा आपसे प्यार

Source : News Nation Bureau

News in Hindi Dev Patel oscar 2017
      
Advertisment