इंटरनेशनल एमटीवी अवॉर्ड्स को होस्ट करती नजर आयेंगी दीपिका पादुकोण

प्रियंका चोपड़ा के बाद अब दीपिका पादुकोण भी इंटरनेशल रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा के बाद अब दीपिका पादुकोण भी इंटरनेशल रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
इंटरनेशनल एमटीवी अवॉर्ड्स को होस्ट करती नजर आयेंगी दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone

प्रियंका चोपड़ा के बाद अब दीपिका पादुकोण भी इंटरनेशल रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं। दीपिका 6 नवंबर को होने वाले एमटीवी के अवॉर्ड शो एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवॉर्ड्स को प्रेजेन्ट करती नजर आयेंगी। दीपिका बियोंसे और जस्टिन बीबर के साथ होस्ट के लिए नजर आयेंगी।

Advertisment

दीपिका जल्द ही xXx: The Return of Xander Cage के जरिए हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इसमें वो विन डीजल के साथ नजर आ रही हैं। अब उन्हें इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज के साथ एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवॉर्ड 2016 में देखा जाएगा। ये अवॉर्ड 9 नवंबर को दिए जाएंगे।

#cantwait #6thNov #mtvema 😜

A photo posted by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Oct 24, 2016 at 9:10pm PDT


दीपिका ने अपने इस खबर को इस्टाग्राम में शेयर करते हुए अपने फैन्स से अपनी खुशी का इजहार किया। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा मैं इसका इंतजार नहीं कर सकती। एक्ट्रेस को इससे पहले हॉलीवुड की अगली पीढ़ी के वैनिटी फेयर मैग्जीन के लिए चुना गया था। इतना ही काफी नहीं था। उन्हें फोर्ब्स ने दुनिया की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेज में भी शुमार किया था। ये पहला मौका होगा जब दीपिका किसी अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड के रेड कार्पेट पर नजर आएंगी।

mtv europe music awards Deepika Padukone
Advertisment