नोबेल जीतने पर दंग रह गए थे डिलन, कहा- कल्पना भी नहीं की थी
डिलन दुनियाभर में धूम मचाने वाले अपने मशहूर गीतों 'ब्लोविन इन द विंड' और 'लाइक अ रोलिंग स्टोन' के लिए जाने जाते हैं।
highlights
- 'ब्लोविन इन द विंड' जैसे मशहूर गानों के लिए जाने जाते हैं डिलन
- कम उम्र में रुडयार्ड किपलिंग, थॉमस मान की रचनाओं को पढ़ते थे डिलन
लॉस एंजेलिस:
अमेरिकी गायक और गीतकार बॉब डिलन को जब साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीतने के बारे में पता चला तो वह हैरान और दंग रह गए थे। वह अपने गीतों के बारे में चिंतन करते रहे कि उनके गीत साहित्यिक हैं भी या नहीं।
वेबसाइट 'द गार्जियन डॉट कॉम' के मुताबिक, डिलन के भाषण को स्वीडन में अमेरिकी राजदूत अजिता राजी ने वार्षिक नोबेल पुरस्कार के रात्रिभोज के दौरान पढ़ा, जिसमें गायक ने कहा है कि उन्होंने कभी इस पुरस्कार को पाने की कल्पना भी नहीं की थी।
डिलन (75) दुनियाभर में धूम मचाने वाले अपने मशहूर गीतों 'ब्लोविन इन द विंड' और 'लाइक अ रोलिंग स्टोन' के लिए जाने जाते हैं। गायक ने कहा कि कम उम्र में ही उन्होंने रुडयार्ड किपलिंग, थॉमस मान, पर्ल बैक, अल्बर्ट कामू जैसे पूर्व नोबेल विजेताओं की रचनाओं को पढ़ा और अच्छे से समझा है। उन्होंने इन विजेताओं के साथ सूची में शामिल होने के अनुभव को 'वास्तव में शब्दों से परे' बताया।
डिलन ने लिखा, 'अगर किसी ने मुझसे यह कहा होता कि मेरे नोबेल जीतने की थोड़ी सी भी उम्मीद है तो मेरे लिए यह चांद पर खड़ा होने जैसी हैरानी वाली बात होती।'
गायक ने कहा कि यह पुरस्कार मिलने पर उन्हें शेक्सपियर का ख्याल आया जो 'हेमलेट' की रचना करते समय कई बातों को लेकर उधेड़बुन में होंगे। जैसे कि किरदारों के लिए सही एक्टर कौन होंगे? इसका मंचन कैसे होगा? उन्होंने कहा कि शेक्सपियर की ही तरह वह भी अपने रचनात्मक प्रयासों के लिए जीवन के सभी सांसारिक पहलुओं का सामना करने में व्यस्त रहते हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट