/newsnation/media/media_files/2026/03/03/holi-2026-2-2026-03-03-15-55-09.jpg)
Holi 2026
Holi 2026: होली का त्योहार रंगों, उमंग और नई शुरुआत का प्रतीक है. बॉलीवुड ने इस पर्व को अपनी कई यादगार फिल्मों में इस तरह पिरोया है कि होली के सीन्स कहानी का अहम टर्निंग पॉइंट बन गए. ये सीन सिर्फ मनोरंजन नहीं करते, बल्कि प्रेम, दुश्मनी, रहस्य और संघर्ष जैसे भावों को भी गहराई से उजागर करते हैं. होली 2026 के मौके पर आइए याद करते हैं कुछ ऐसी फिल्में, जिनमें होली ने कहानी की दिशा ही बदल दी.
'शोले'
रमेश सिप्पी की कल्ट क्लासिक शोले में ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं’ गाने ने आज भी इस त्योहार को खास बनाया हुआ है. जी हां, इस फिल्म में जय और वीरू गांववालों के साथ होली खूब होली खेतले हैं.
'ये जवानी है दीवानी'
फिल्म ये जवानी है दीवानी है 2013 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में भी रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर कल्कि कोचलीन होली खेलते नजर आए.
'बद्रीनाथ की दुल्हनिया'
फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया 2017 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट पर होली का एक जोरदार गाना फिल्माया गया था. पूरे गाने में जमकर रंग-गुलाल उड़ा था.
वक्त रेस अगेंस्ट टाइम
फिल्म वक्त रेस अगेंस्ट टाइम 2005 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने एक गाने में खूब होली खेली थी.
'गोलियों की रासलीला राम-लीला'
संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में होली प्रेम की शुरुआत का जरिया बनती है. राम और लीला के बीच रंगों के उत्सव में नजदीकियां बढ़ती हैं.
ये भी पढ़ें: Holi 2026: रणबीर कपूर से लेकर सोहा अली खान तक, होली के रंग में रंगे ये सेलेब्स
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us