/newsnation/media/media_files/2026/03/03/holi-2026-2-2026-03-03-15-35-45.jpg)
Holi 2026 Photograph: (Social Media)
Holi 2026: बॉलीवुड इंडस्ट्री में सेलेब्स हर एक त्योहार धूम-धाम से मनाते हैं. इस समय चारो ओर होली की धूम देखने को मिल है. ऐसे में सितारें भी रंगों में रंग नजर आ रहे हैं. इस लेख में हम आपको उन सेलिब्रिटिज के बारे में बताएंगे, जो धर्म से भले ही मुस्लिम हैं लेकिन उन्हें होली खेलना बेहद पसंद हैं. चलिए जानते हैं, लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल हैं.
शाहरुख खान (Shahrukh Khan)
शाहरुख खान धर्म से भले ही मुस्लिम हैं, लेकिन हिंदू त्योहार धूमधाम से मनाते हैं. एक्टर की पत्नी गौरी हिंदू है तो उनके घर में दोनों धर्मों को मानते हैं. ऐसे में किंग खान को होली खेलना बेहद पसंद है. एक समय तो वो अपने घर में होली की पार्टी किया करते थे.
जावेद अख्तर (Javed Akhtar)
जावेद अख्तर को भी होली खेलना पसंद है. वो हर साल अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ मिलकर घर में होली पार्टी रखते हैं. इस साल भी कपल ने अपने घर में होली की पार्टी रखी.
सलमान खान (Salman Khan)
बॉलीवुड के भाईजान यानि की सलमान खा मुस्लिम होकर हिंदू के हर एक त्योहार मनाते हैं. दिवाली हो या गणेश चतुर्थी या फिर होली, सलमान खान हर त्योहार एंजॉय करते हैं. एक्टर हर साल अपने परिवार के साथ फार्म हाउस पर होली पार्टी रखते हैं.
सोहा ओली और सारा खान (Soha Ali Khan and Sara Ali)
सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान भी होली खेलती है. एक्ट्रेस ने मुस्लिम एक्टर कुणाल खेमू से शादी की है और हर एक त्योहार मनाती है. इतना ही नहीं, सैफ का पूरा परिवार होली खेलता है. एक्ट्रेस की बेटी सारा को भी होली खेलना बेहद पसंद है.
ये भी पढ़ें- Holi 2026: रणबीर कपूर से लेकर सोहा अली खान तक, होली के रंग में रंगे ये सेलेब्स
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us