/newsnation/media/media_files/2026/03/01/parineeti-katrina-2026-03-01-15-27-50.jpg)
Photograph: (Parineeti-Katrina (Instagram))
Holi 2026: होली का त्योहार अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आता है. 4 मार्च को देशभर में लोग होली के रंग में रंगे हैं. इस दिन घर में बड़े तो रंगो से खेलते ही है, वहीं बच्चों की किलकारियां भी गूंज उठती है. इस साल की होली कुछ बॉलीवुड सितारों के लिए बेहद खास है, क्योंकि वो पहली बार अपने बच्चों के साथ होली मना रहे हैं. चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किनका नाम शामिल है.
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का नाम इस लिस्ट में शामिल है. कपल ने पिछले साल 7 नवंबर 2025 को अपने बेटे विहान कौशल का स्वागत किया था. अब दोनों पहली बार अपने नन्हे बेटे के साथ होली मना रहे हैं.
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और उनके पति राघव चड्डा (Raghav Chadha) भी पहली बार अपने बेटे नीर के साथ होली मना रहे हैं. कपल ने 19 अक्टूबर 2025 को अपने बेटे का स्वागत किया था.
रामचरण और उपासना कामीनेनी
साउथ सुपरस्टार रामचरण (Ram Charan) भी दूसरी बार पिता बने हैं. 31 जनवरी को एक्टर की पत्नी उपासना कामीनेनी (Upasana) ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था. अब एक्टर पहली बार अपने जुड़वा बेटी-बेटे के साथ होली मना रहे हैं.
जहिर खान और सागरिका घाटगे
जहिर खान (Zaheer Khan) और सागरिका घाटगे (Sagarika Ghatge) ने भी पिछले साल 16 अप्रैल 2025 को बेटे का स्वागत किया था. अब ये कपल पहली बार अपने बेटे फतेह सिंह खान के साथ होली मना रहे हैं.
आथिया शेट्टी और केएल राहुल
एक्ट्रेस आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) भी 24 मार्च 2025 को माता-पिता बने थे. कपल अब पहली बार अपनी बेटी इवारा के साथ होली मना रहे हैं.
राजकुमार राव और पत्रलेखा
राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekha) भी इस साल पहली बार अपनी बिटिया के साथ होली मना रहे हैं. कपल ने 15 नवंबर 2025 को बेटी पार्वती का स्वागत किया था.
ये भी पढ़ें- कौन हैं Alakh Pandey? जिनकी नेटवर्थ है शाहरुख से भी ज्यादा, जानें किंग खान से कितना निकले आगे?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us