Govinda-Sunita Love Story: एक-दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे गोविंदा और सुनीता, फिर कुछ ऐसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी

Govinda-Sunita Love Story: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है. दोनों की शादी को लगभग 37 साल हो चुके हैं.

Govinda-Sunita Love Story: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है. दोनों की शादी को लगभग 37 साल हो चुके हैं.

author-image
Nidhi Sharma
New Update
गोविंदा- सुनीता

गोविंदा- सुनीता Photograph: (Social Media)

Govinda-Sunita Love Story:  बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ दिनों से काफी ज्यादा सुर्खियों में है. दोनों के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है. दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो वो काफी फिल्मी रही है. जिसके बारे में हाल ही में सुनीता ने एक इंटरव्यू में बताया था. आइए आपको दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताते है. 

Advertisment

ऐसे हुई मुलाकात

गोविंदा और सुनीता की मुलाकात उनके मामा के घर पर हुई थी. दरअसल, गोविंदा के मामा और सुनीता की बहन की शादी हुई थी. जिसके बाद सुनीता अपनी बहन के घर आया करती थी और गोविंदा अपने मामा के साथ ही रह करते थे. वह तीन साल तक अपने मामा के पास रहते है. यहीं पर दोनों की मुलाकात हुई थी, लेकिन सुनीता और गोविंदा को पहली नजर में प्यार नहीं हुआ था. इनकी लव स्टोरी बिल्कुल फिल्मों जैसी थी.

नहीं करते थे एक-दूसरे को पसंद

दोनों शुरुआत में एक-दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते थे. सुनीता ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि गोविंदा विरार के देसी लड़के थे और वह सोसाइटी में रहने वाली लड़की थी. दोनों के विचार एक-दूसरे से नहीं मिलते थे. दोनों आपस में खूब लड़ाई करते थे. गोविंदा को सुनीता का वेस्टर्न ड्रेस पहनना पसंद नहीं था.

दोनों को पसंद था डांस

इन दोनों की लव स्टोरी में बस एक ही बात कॉमन थी कि दोनों को डांस से प्यार था. गोविंदा के मामा दोनों को डांस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने के लिए मोटिवेट करते थे. कई बार फैमिली फंक्शन में डांस कॉम्पिटिशन होता, तो सुनीता इसमें जीत जाती थी. वहीं एक इंटरव्यू में सुनीता ने बताया था कि गोविंदा को डांस करना उन्होंने ही सिखाया था.

मां के हाथ लगे लव लेटर

जिसके बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया. प्यार होने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को खूब लव लेटर लिखे. इन लव लेटर को पहुंचाने का काम सुनीता का भाई किया करता था. एक दिन एक लव लेटर, गोविंदा की मां के हाथ लगा. जिसमें सुनीता ने गोविंदा से शादी का जिक्र किया हुआ था. जिसके बाद यह बात घरवालों को पता चली तो सबकी सहमति से दोनों का रिश्ता हो गया. 11 मार्च 1987 को ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए. दोनों के दो बच्चे हैं- हर्ष और टीना.

latest news in Hindi Entertainment News in Hindi हिंदी में मनोरंजन की खबरें Govinda-Sunita Love Story Bollywood News in Hindi मनोरंजन की खबरें
Advertisment