सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे को लेकर कल दिनभर खबरें चलती रही कि दोनों को एक साथ कॉफी पीते देखा गया। उनके फैंस को यह खबरें पढ़कर बेहद खुशी हुई, क्योंकि सुशांत और अंकिता टीवी के सबसे चहेते कपल थे। ब्रेकअप के बाद जब दोनों के एक साथ होने की खबर मिली तो सभी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
हालांकि उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर भी है। दरअसल सूत्रों की मानें तो यह सिर्फ अफवाह थी और दोनों किसी भी कॉफी डेट पर नहीं गए थे। सुशांत से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि जिसने भी यह अफवाह फैलाई, वह बेहद गिरी मानसिकता वाला शख्स है।
बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत और अंकिता एक रेस्टोरेंट में साथ कॉफी पीते देखे गए थे। बताया जा रहा था कि दोनों के बीच बातचीत नहीं हो रही थी। वह साथ में तो बैठे थे, लेकिन चुपचाप कॉफी पी रहे थे।
ये भी पढ़ें: जस्टिन बीबर इंडिया: पॉप सिंगर की डिमांड पर अमूल ने कार्टून जारी कर ली चुटकी.. आप भी देखें कैसे
6 साल एक-दूसरे को किया डेट
गौरतलब है कि सुशांत और अंकिता का प्यार टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से परवान चढ़ा था। दोनों ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन अचानक सुशांत ने अंकिता से ब्रेकअप कर लिया। इसकी वजह अंकिता का पोजेसिव नेचर बताया जाता रहा है।
ये भी पढ़ें: कश्मीर में पाकिस्तानी टीवी चैनलों पर सरकार ने लगाया बैन, बौखलाया पाक मीडिया
इस एक्ट्रेस से अफेयर की खबरें
इन दिनों सुशांत और 'राबता' की एक्ट्रेस कृति सेनन के रिलेशन को लेकर काफी खबरें सुर्खियों में हैं। हालांकि, दोनों ने हमेशा इस बात से इनकार किया है। दोनों 'राबता' फिल्म में नजर आने वाले हैं। वहीं खबरों की माने जो सुशांत और दिशा की जोड़ी रॉबी ग्रेवाल की फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' (रॉ) में साथ नजर आ सकती है। एमएस धोनी में दोनों की जोड़ी को काफा सराहा गया था।
(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
Source : News Nation Bureau