सनी लियोन ने करीना कपूर के मां बनने पर दिया उन्हें ये स्पेशल मैसेज

इस मैसेज को जानकर आप यह नहीं सोच पायेंगे कि सनी ने करीना को बधाई दी है या अपने प्यार भरे अंदाज में चिढाया है।

author-image
Akash Shevde
एडिट
New Update
सनी लियोन ने करीना कपूर के मां बनने पर दिया उन्हें ये स्पेशल मैसेज

सनी लियोन और करीना कपूर खान (File Photo- Getty Images)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन ने बड़े ही खास अंदाज में करीना कपूर खान को बधाई दी है। इस मैसेज को जानकर आप यह नहीं सोच पायेंगे कि सनी ने करीना को बधाई दी है या अपने प्यार भरे अंदाज में चिढाया है। एक मनोरंजन पोर्टल पर से बात करते हुए उन्होंने सैफ अली खान और करीना कपूर खान को बधाई दी है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि, नई मम्मी बेबो को अब बिना नींद की रातें और रात में फीडिंग करानी जैसी चीजों से दो-चार होना पड़ेगा। लेकिन, अपने नए बच्चे के साथ खुश रहें और आप दोनों को 'ऑल द बेस्ट'।

ये भी पढ़ें-  इस एक गाने के लिए सनी लियोन ने लिए 4 करोड़... 

इसके साथ ही इस कपल को ढेरों बधाई संदेश मिले। बॉलिवुड के साथ ही आम लोगों ने भी सोशल साइट्स के जरिए सैफीना को बेबी तैमूर के आने पर बधाईयां दी। करन जौहर, अर्जुन रामपाल, आलिया भट्ट के अलावा कई दूसरे सेलिब्रिटीज ने भी सोशल साइट पर स्पेशल मैसेज करके दोनों को शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें- 'रईस' के गाने 'लैला मैं लैला' में देखिये सनी लियोनी का हॉट अवतार

करीना कपूर खान इससे पहले अनुराग कश्यप की 'उड़ता पंजाब' में दिखाई दी थीं। आने वाले समय में करीना प्रोड्यूसर रिया कपूर की फिल्म 'वीर दी वेडिंग' में दिखाई देंगी।

शशांक घोष के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म उनके साथ सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी मुख्य किरदारों में दिखाई देंगी।

Source : News Nation Bureau

Kareena Kapoor Sunny Leone Taimur
      
Advertisment