logo-image

Hrithik Roshan संग नजर आएंगी शहनाज गिल, एक्ट्रेस ने दिया हिंट!

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में ऋतिक रोशन का एक वीडियो शेयर किया था

Updated on: 29 Jun 2022, 02:27 PM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड में सलमान खान (Salman Khan) के साथ डेब्यू करने जा रहीं एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के फैंस के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है. खबरों की मानें तो शहनाज गिल एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) संग स्क्रीन शेयर करने वाली हैं. दरअसल, हाल ही में शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का एक वीडियो शेयर किया था जिसके बाद से लोग कयास लगा रहे हैं कि वह अब ऋतिक के साथ नजर आ सकती हैं. 

यह भी पढ़ें: Mira Rajput को इटली के इस होटल में मिला खराब एक्सपीरिएंस, सोशल मीडिया पर लगाई फटकार

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज गिल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में ऋतिक रोशन का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था 'वाइब तेरी मेरी मिल दियां'. इस वीडियो में ऋतिक रोशन दाढ़ी में हैंडसम लग रहे थे, वीडियो में ऋतिक रोशल का कैजुअल लुक दिखाई दे रहा था. शहनाज के इस पोस्ट के बाद से फैंस कयास लगाने लगे हैं कि दोनों साथ में काम करने वाले हैं. हालांकि इस बारे में अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. 

साल 2019 में टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में नजर आईं शहनाज गिल को इस शो से पहचान मिली थी. शहनाज गिल खुद को पंजाब की कैटरीना कैफ कहती हैं. इस शो के बाद शहनाज गिल कई म्यूजिक वीडियोज और शोज में काम कर चुकी हैं.