अर्जुन कपूर के साथ अफेयर को लेकर मलाइका ने चुप्पी तोड़ते हुए दिया ये बड़ा बयान

पिछले कुछ समय से मलाइका अरोड़ा खान और अर्जुन कपूर के बीच लगातार लिंकअप की खबरें आ रहीं थी।

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
अर्जुन कपूर के साथ अफेयर को लेकर मलाइका ने चुप्पी तोड़ते हुए दिया ये बड़ा बयान

Malaika Arora Khan with Arjun Kapoor (File Photo)

पिछले कुछ समय से मलाइका अरोड़ा खान और अर्जुन कपूर के बीच लगातार लिंकअप की खबरें आ रहीं थी। पति अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका का नाम अर्जुन के साथ जोड़ा जाने लगा। हाल ही में खबर आई कि मलाइका और अरबाज ने मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है और दोनों के अलग होने की वजह अर्जुन कपूर हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें- 'मुबारकां' में दिखेगा अर्जुन का डबल धमाका, देखें फिल्म का पहला लुक

मलाइका ने अपने और अर्जुन के रिश्ते पर कभी कोई बयान नहीं दिया। जिससे चर्चाओं का बाजार और भी गर्म हो गया। आखिरकार मलाइका ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अर्जुन के साथ अपने रिश्ते पर बड़ा बयान दिया है। एक अखबार को दिए इंटरव्यू में मलाइका ने कहा, 'अर्जुन मेरा काफी अच्छा दोस्त है, लेकिन लोग इसका बिल्कुल अलग अर्थ निकाल रहे हैं जो कि सही नहीं है।'

यह भी पढ़ें- क्या मलाइका और अरबाज तलाक के लिए कोर्ट पहुंचे

अरबाज-मलाइका के रिश्तों में जबसे कड़वाहट आयी है उसके वजह अर्जुन कपूर को माना गया। पिछले कई महीनों से पति अरबाज खान से अलग रह रही मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग से देर रात अर्जून कपूर को निकलते देखा गया है। तो ये खबर आग की तरह फिल्मी गलियारों में फैल गई। जिसके बाद से मलाइका का नाम अर्जुन कपूर से जोड़ा जा रहा है।

अरबाज और मलाइका इसी साल आपसी सहमती से अलग हुए, जबकि खान परिवार को उनका अलग होना कतई मंजूर न था। पिछले दिनों बेटे की बर्थडे पार्टी पर दोनों साथ भी नजर आए थे। लेकिन अब ये कपल अपनी राहें अलग कर चुका है।

Source : News Nation Bureau

Arjun Kapoor Malaika Arora Khan Arbaaz khan
      
Advertisment