अर्जुन कपूर ने Malaika Arora को बना दिया फोटोग्राफर, इवेंट्स के लिए कर सकते हैं बुक!

अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उनकी टांग खिचाई की हैं

अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उनकी टांग खिचाई की हैं

author-image
Akanksha Tiwari
New Update
malaikaaroraofficial

अर्जुन कपूर ने Malaika Arora को बना दिया फोटोग्राफर( Photo Credit : फोटो- @malaikaaroraofficial Instagram)

सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड के फेमस लव बर्ड्स अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की पेरिस ट्रिप की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. अर्जुन कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उनकी टांग खिचाई की हैं. अर्जुन कपूर ने मलाइका की तस्वीर के साथ बताया कि वो अब फोटोग्राफर बन गई हैं और शादी तथा पार्टी में फोटोग्राफी के लिए मलाइका को बुक कर सकते हैं. दोनों की पेरिस के सड़कों पर घूमते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं जिन्हें देखकर साफ पता चल रहा है कि मलाइका और अर्जुन में पेरिस में खूब इंजॉय किया है.

Advertisment

यह भी पढ़ें: Neetu Kapoor बनेंगी स्टाइलिश दादी, यकीन ना हो तो देखें Photos

publive-image

अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) ने मलाइका की जिस तस्वीर के साथ उन्हें फोटोग्राफर कहा है उसमें मलाइका स्ट्राइप्ड ब्लू साटिन ट्रैक सूट और व्हाइट शूज में अपने फोन से एक शोरूम के बाहर फोटो क्लिक करती नजर आ रही हैं. मलाइका की तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने लिखा, 'सब लोग देख लो, यह टाउन में नई फोटोग्राफर आई हैं. मलाइका अरोड़ा को कॉल कर सकते हैं, इवेंट्स और पार्टीज के लिए.' अर्जुन कपूर के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर 
रहे हैं.

अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) का 37वां बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए दोनों पेरिस गए थे. दोनों एक दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे हैं और साल 2019 में उन्होंने अपने रिलेशनशिप की खबर को ऑफिशियल किया था. 

Bollywood News in Hindi Malaika arora Video Malaika Arora Malaika Arora age Malaika Arora news Bollywood News bollywood news latest
      
Advertisment