/newsnation/media/post_attachments/images/2016/10/20/74-147180991139998090722293980085900452298752n1.jpg)
Iulia Vantur instagram
सलमान खान और लूलिया वंतूर के अफेयर और शादी को लेकर मीडिया में बहुत चर्चाएं हैं, लेकिन कुछ समय पहले ही लूलिया अपने देश रोमानिया लौट चुकी हैं। आप भी यह बात जानकार हैरान रह जाएंगे कि लूलिया अभी भी हर पल सलमान को ही याद करती हैं। तभी तो उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम पर करवा चौथ के दिन कुछ ऐसा पोस्ट किया, जिसे पढ़ने के बाद शायद ही कोई न मान पाए कि वह भाईजान के कितने करीब हैं। उनका यह प्यारा सा पोस्ट सलमान और उनके रिलेशनशिप की चर्चाआें को एक बार फिर से हवा दे रहा है।
ये भी पढ़ें, चिंकारा मामले में सलमान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
लूलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नए विवाहित जोड़े की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, '"God has given each one of us 2 eyes, 2 ears, 2 hands, 2 legs. To be complete we need THE matching heart. Celebrate love, it's the most beautiful gift we have. Happy Karva Choth!''
A photo posted by Iulia Vantur Official Account (@vanturiulia) on Oct 19, 2016 at 8:32am PDT
लूलिया लिखा, 'भगवान ने हर किसी को दो आंखें, दो कान, दो हाथ, दो पैर दिए हैं, मगर कंप्लीट होने के लिए हमें मैचिंग हार्ट की जरूरत होती है। लूलिया की नजर में प्यार हमें मिलने वाला सबसे खूबसूरत गिफ्ट है।'
Source : News Nation Bureau