/newsnation/media/post_attachments/images/2016/12/17/88-hrithikroshanandsussanekhan.png)
Hrithik Roshan with Sussane khan
रितिक रोशन और सुजैन के बीच तलाक को अब समय हो चुका है। लेकिन तलाक के बाद भी दोनों को कई बार साथ देखा गया है। गुरुवार की रात मुंबई के एक रेस्टोरेंट में दोनों को साथ समय बीताते देखा गया। इस दौरान उनके साथ दोनों बेटे रेहान और रिदान भी साथ दिखे।
यह भी पढ़ें- अब 'काबिल-रईस' की नहीं होगी भिड़ंत, रितिक ने जारी किया नया पोस्टर
रितिक और सुजैन की राहें बेशक जुदा हो चुकी हैं मगर जब भी बात बच्चों की आती है तो दोनों साथ नजर आते हैं। बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाने से वो कभी पीछे नहीं हटते हैं। रितिक अपनी एक्स-वाइफ सुजैन के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया। इस मौके पर उनके साथ दोनों बेटे रेहान और रिदान मौजूद थे।
रितिक व्हाइट कलर के कैजुअल लुक में दिखे। अपने लुक को उन्होंने ग्रीन कलर की जैकेट के साथ पूरा किया। वहीं सुजैन ने लाल जींस और ब्लैक टॉप पहना था। रितिक इन दिनों अपने आने वाली फिल्म काबिल के प्रमोशन में व्यस्त हैं। रितिक-यामी की फिल्म काबिल 25 जनवरी को सिमेमाघरों में दस्तक दे रही है।
यह भी पढ़ें- 'काबिल' का सफर मेरे लिए शानदार रहा: रितिक
आपको बता दें कि तलाक से पहले दोनों की शादी करीब 13 साल तक चली थी। हाल ही में दोनों एक साथ नजर आए थे और इसके बाद कयास लग रहे हैं दोनों करीब आ रहे हैं। तब सुजैन ने ट्वीट करते हुए कहा था कि वे और रितिक अब कभी एक नहीं हो सकते, लेकिन अच्छे पैरेंट्स की भूमिका निभाते रहेंगे।
Source : News Nation Bureau