क्या आटे के पैकेट में आमिर खान ने बांटे थे हजारों रुपए!, जानें क्या है सच

आमिर को बॉलीवुड के अधिकांश अन्य सुपरस्टारों के विपरीत, सार्वजनिक रूप से अपनी सामाजिक सेवा की घोषणा करने के लिए नहीं जाना जाता है

आमिर को बॉलीवुड के अधिकांश अन्य सुपरस्टारों के विपरीत, सार्वजनिक रूप से अपनी सामाजिक सेवा की घोषणा करने के लिए नहीं जाना जाता है

author-image
Akanksha Tiwari
New Update
amir khan

आमिर खान( Photo Credit : फोटो- Twitter)

इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) ने अनोखे तरीके से वंचितों की मदद के लिए पैसे दान किए. टिकटॉक वीडियो जो अभी सत्यापित नहीं हो पाया है, का दावा है कि आमिर ने जरूरतमंदों के बीच बांटने के लिए गेहूं के आटे के पैकेट से लदा एक ट्रक भेजा. इसमें कहा गया है कि कोरोना संकट के बीच 23 अप्रैल को ट्रक दिल्ली के एक पिछड़े इलाके में पहुंचा. वाहन एक किलो वाले आटे के पैकेटों से लदा था.

Advertisment

यह भी पढ़ें: Covid 19: इस फेमस एक्टर ने फैंस से दान के जरिए एकत्र किए लाखों रुपए

View this post on Instagram

Aamir Khan donated 15,000 rupees for flour to those in need. . . کمک خاص آقای کمالگرا 😎 مثل اینکه چند روز پیش عامر خان اعلام میکنه که برای کمک به مردم یک کیلو آرد در نظر گرفته و هرکی میخواد بره و بستشو تحویل بگیره... خب قطعا خیلی ها نرفتن چون گفتن که این یک کیلو آرد چه دردیو دوا میکنه از اون طرف بهشونم برخورد که این چه کمکیه که عامر خان داره میکنه....با این همه ثروت فقط یک کیلو آرد میخواد کمک کنه... اما این وسط بودن کسایی که به همین یک کیلو آرد هم احتیاج داشتن و رفتن و بستشونو گرفتن..و وقتی بستشونو باز کردن دیدن بین آردا مبلغ ۱۵۰۰۰ روپیه پول هستش😉 بله آقای کمالگرا میخواست این پولو افرادی که واقعا نیازمندن دریافت کنن... کمک کردنشم خاصه😎😎 #aamirkhan #coronavirus #covid19

A post shared by Aamir Khan | عامر خان (@_aamirkhan_) on

कई ने पैकेट लेने से इनकार कर दिया क्योंकि उन्हें लगा कि एक किलो शायद ही उनके परिवारों के लिए पर्याप्त होगा, वहीं वीडियो में दिखाया गया कि जिन्होंने पैकेट लिए इसे खोलकर देखने के बाद आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा. आटे के हर पैकेट के भीतर 15,000 रुपये नकदी छिपा हुआ था.

यह दावा करते हुए कि आमिर ने ऐसा किया है, टिकटॉक वीडियो के एंकर ने कहा कि इस तरह से आमिर ने यह सुनिश्चित किया कि पैसा वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे. वीडियो या घटना की प्रामाणिकता की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है. आमिर को बॉलीवुड के अधिकांश अन्य सुपरस्टारों के विपरीत, सार्वजनिक रूप से अपनी सामाजिक सेवा की घोषणा करने के लिए नहीं जाना जाता है. मीडिया ने स्पष्टीकरण के लिए अभिनेता की टीम से सपंर्क किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.

Source : IANS

Aamir Khan
Advertisment