New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2016/11/07/78-GettyImages-527188230.jpg)
हाल ही में बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर के झगड़ों के बीच एक खुशखबरी सुनने में आई है। जी हां, शादी के छह महीने बाद बिपाशा बासु प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही दोनों के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं।
Advertisment
खबरों के अनुसार, करण सिंह ग्रोवर हाल ही में बिपाशा को स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास लेकर गए थे। वहीं पिछले महीने बिपाशा को भी कई बार क्लिनिक के चक्कर लगाते देखा गया है। हालांकि जब इस बारे में बिपाशा और करण से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही दोनों के बीच मनमुटाव की चर्चा थी। कहा जा रहा था कि बिपाशा को करण का फ्रेंड सर्कल पसंद नहीं है।
Source : News Nation Bureau