'मुझे किस किया था', दीपक तिजोरी ने इस फिल्म में किया था फराह खान को Kiss, फिल्ममेकर ने सुनाया किस्सा

Farah Khan on Deepak Tijori: फराह खान ने हाल ही में अपने शो में खुलासा किया कि दीपक तिजोरी ने उनके गाल में किस किया था. चलिए जानते हैं, इस किस्से के बारे में-

Farah Khan on Deepak Tijori: फराह खान ने हाल ही में अपने शो में खुलासा किया कि दीपक तिजोरी ने उनके गाल में किस किया था. चलिए जानते हैं, इस किस्से के बारे में-

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Farah khan-Deepak Tijori

Farah khan-Deepak Tijori Photograph: (Social Media)

Farah Khan on Deepak Tijori: बॉलीवुड डायरेक्टर और कॉरियोग्राफर फराह खान इन दिनों व्लॉगिंग करने लगी हैं. फराह सिलेब्स के घर अपने कुक दिलीप के साथ जाती हैं और कुकिंग के साथ मजेदार बातचीत करती हैं. जिसके बाद से इंडस्ट्री के कई मजेदार किस्से बाहर आते रहते हैं. अब हाल ही में फराह फेमस सिंगर शान (Singer Shaan) के घर पहुंची, जहां उन्होंने सिंगर से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया. इस दौरान एक्ट्रेस ने फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' (Jo Jeeta Wohi Sikandar) से जुड़ा एक किस्सा भी बताया, जब दीपक तिजोरी ने उन्हें किस किया था. 

Advertisment

शान से पहली बार कहां मिली फराह? 

अपने व्लॉग में फराह वने शान का पूरा घर दिखाया साथ ही उनकी पत्नी और बच्चों को भी दिखाया. इस दौरान शान संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए फिल्म मेकर ने कहा कि वो दोनों 1992 में  'जो जीता वही सिकंदर' के सेट पर मिले थे. फराह ने कहा- 'शान ने जो पहली फिल्म की थी, वह 'जो जीता वही सिकंदर' थी.' जिस पर शान हंसे, 'हां, मैं वहां सैक्सोफोन के साथ था.' फराह ने फिर मजाक किया, 'और मैं वहां एक जूनियर डांसर थी.' इस बात को जानने के बाद शान का बेटा भी हैरान रह जाता है. फिर फराह ने बताया कि उन्होंने  एक असिस्टेंट डायरेक्ट के तौर पर काम शुरू किया था.

दीपक तिजोरी ने क्यों किया था किस?

फराह ने अपनी बात आगे रखते हुए बताया कि  'जो जीता वही सिकंदर' के सेट पर डांसर्स की कमी हो गई थी. जिस वजह से उन्होंने कोरियोग्राफी में मदद करना शुरू कर दिया था. फिल्म मेकर ने कहा- 'हर बार जब कोई डांसर नहीं आता था, तो वे मुझे कैमरे के सामने धकेल देते थे. एक सीन तो ऐसा भी है जहां दीपक तिजोरी मेरे गाल पर किस करते हैं. जिस लड़की को किस करना था, उसने मना कर दिया. इसलिए उन्होंने मुझे Kiss किया.' वहीं, शान ने आगे बताया कि उन्होंने इस फिल्म में 4 दिन काम किया था और एक दिन के उन्हें 150 रुपये मिले. ये बात सुनते ही फराह ने कहा कि उन्हें आजतक पैसे नहीं मिले, लेकिन उस फिल्म ने उनकी किस्मत बदल दी.

ये भी पढ़ें- तमन्ना की बॉडी पर भद्दा कमेंट करने वाले अन्नू कपूर को Kiss नहीं करना चाहती थी प्रियंका चोपड़ा, '7 खून माफ' से जुड़ा है किस्सा

Bollywood News in Hindi Entertainment News in Hindi latest entertainment news latest news in Hindi Deepak Tijori Shaan Farah Khan Director Farah Khan
Advertisment