Entertainment Highlights: रणवीर की वजह से 'डॉन 3' के मेकर्स को नुकसान; आमिर-सनी की 'लाहौर 1947' की रिलीज डेट कंफर्म

Entertainment News Live Updates: मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News Nation के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़े हर छोटे से बड़े अपडेट्स मिलेंगे.

Entertainment News Live Updates: मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News Nation के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़े हर छोटे से बड़े अपडेट्स मिलेंगे.

author-image
Sezal Chand Thakur
एडिट
New Update
Entertainment Highlights

Entertainment Highlights Photograph: (News Nation)

  • Feb 09, 2026 17:06 IST

    Entertainment News Live Updates: आमिर खान और सनी देओल की लाहौर 1947 की रिलीज डेट कंफर्म

    आमिर खान और सनी देओल की अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है. ये फिल्म इस साल  13 अगस्त 2026 को  सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

    aamir-sunny
    aamir-sunny Photograph: (aamir-sunny)



  • Feb 09, 2026 16:59 IST

    Entertainment News Live Updates: रणवीर सिंह की वजह से डॉन 3 के मेकर्स को नुकसान

    रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर  की डॉन 3 छोड़ दी थी. अब खबरें हैं कि इस वजह से मेकर्स को लगभग 40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. Variety India के मुताबिक, रणवीर ने इस नुकसान की भरपायी करने से मना कर दिया है.



  • Advertisment
  • Feb 09, 2026 16:57 IST

    Entertainment News Live Updates: रैटपैक स्टोरीज और मैड मैन फिल्म्स का कोलैबोरेशन

    कलेक्टिव स्टूडियोज की रैटपैक स्टोरीज और मधु मंटेना की मैड मैन फिल्म्स का दो फिल्मों के लिए सहयोग हुआ है. इन फिल्मों का निर्देशन निखिल भट्ट और साकेत चौधरी करेंगे.



  • Feb 09, 2026 16:25 IST

    Entertainment News Live Updates: 'दो और दो पांच' पर आधारित है रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 5'?

    रोहित शेट्टी इन दिनों फिल्म ‘गोलमाल 5’ को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में खबरें उड़ रही थी कि उनकी ये फिल्म ‘दो और दो पांच’ से प्रेरित या फिर आधारित है. इन अफवाहों पर रोहित की टीम ने रिएक्ट किया है और कहा कि ये मिसलीडिंग है.



  • Feb 09, 2026 15:36 IST

    Entertainment News Live Updates: प्रकाश राज ने ‘स्पिरिट’छोड़ने की खबरों को किया खारिज

    प्रकाश राज ने हिंदुस्तान टाइम्स सिटी से बात करते हुए ये क्लीयर किया कि उन्हें इस अफवाह की कोई जानकारी नहीं है. इतना ही नहीं, एक्टर ने इस बातचीत में ये भी साफ कर दिया कि वो आगे इस फिल्म के साथ बने रहेंगे. पढ़ें पूरी खबर-



  • Feb 09, 2026 15:05 IST

    Entertainment News Live Updates: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ पर रोक लगाने से कोर्ट का इनकार

    शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म 'ओ रोमियो' को एक बड़ी कानूनी जीत मिली है. मुंबई सिटी सिविल कोर्ट ने  ‘ओ रोमियो’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग को खारिज कर दिया है.



  • Feb 09, 2026 14:57 IST

    Entertainment News Live Updates: एनिमल में होता कबीर सिंह का कैमियो

    शाहिद कपूर ने हाल ही में बताया कि जब एनिमल बन रही थी, तब डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने उनसे संपर्क किया था, ताकि कबीर सिंह का एक छोटा सा कैमियो शामिल किया जा सके. शाहिद ने कहा कि वांगा 2023 की फिल्म एनिमल में कबीर सिंह का एक सीन चाहते थे. हालांकि, डेट्स की दिक्कत की वजह से ऐसा नहीं हो पाया.



  • Feb 09, 2026 14:16 IST

    Entertainment News Live Updates: RSS के 100 साल पूरे होने के जश्न में शामिल हुए बॉलीवुड सेलेब्स

    RSS के 100 साल पूरे होने के जश्न में बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे. इनमें सलमान खान, रणबीर कपूर, फिल्ममेकर मोहित सूरी, सुभाष घई, नितेश तिवारी, महावीर जैन, ओम राउत, विक्रम मल्होत्रा ​​और गीतकार प्रसून जोशी जैसे सेलेब्स जश्न में शामिल हुए.



  • Feb 09, 2026 13:47 IST

    Entertainment News Live Updates: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के दो साल पूरे

    फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के दो साल पूरे हो गए हैं. ऐसे में फिल्म में लीड रोल में नजर आई कृति सेनन ने अपने रोल पर बात की. एक्ट्रेस ने कहा- 'मुझे लगता है कि सिफ्रा को एक किरदार के तौर पर बहुत सारा प्यार मिला है, और मैंने इसे खुद महसूस किया है. मैं जहां भी गई, चाहे भारत में या फिर लंदन में, लोग मुझसे सिफ्रा के नाम से फोटो खिंचवाना चाहते थे.'



  • Feb 09, 2026 13:43 IST

    Entertainment News Live Updates: द केरल स्टोरी 2 का गाना ‘ओ माई री’ हुआ रिलीज

    द केरल स्टोरी 2 का गाना ‘ओ माई री’ हुआ रिलीज. इस गाने में मां और बच्चे के अटूट रिश्ते को दिखाया गया है, जिसे श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है. बता दें, ये फिल्म  27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.



  • Feb 09, 2026 12:45 IST

    Entertainment News Live Updates: अजय देवगन ने थिएटर में देखी वध 2

    सिनेमाघरों में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की वध 2 रिलीज हो चुकी है. इसी बीचअजय देवगन ने थिएटर में वध 2 फिल्म देखी और इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की. 

    Ajay Devgn (4)
    Ajay Devgn Photograph: (Ajay Devgn (Instagram))



  • Feb 09, 2026 12:16 IST

    Entertainment News Live Updates: 'स्वयंभू' का टीजर रिलीज डेट आई सामने

    निखिल सिद्धार्थ की पैन इंडिया वॉर ड्रामा फिल्म 'स्वयंभू' का टीजर 11 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा. इसे एक ग्रैंड इवेंट के तहत उत्तर और दक्षिण के दो प्रमुख शहरों में जारी किया जाएगा. ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.



  • Feb 09, 2026 11:55 IST

    Entertainment News Live Updates: जैसमीन बसीन ने गुलमर्ग से शेयर की तस्वीरें

    जैसमीन बसीन इस समय गुलमर्ग में छुट्टियां मना रही हैं. एक्ट्रेस ने बर्फबारी का मचा लेते हुए खूबसूरत फोटोज शेयर कीं. उनके साथ रैपर रफ्तार भी नजर आ रहे हैं.



  • Feb 09, 2026 11:08 IST

    Entertainment News Live Updates: रिटायरमेंट के बाद अरिजीत सिंह ने दी पहली परफॉर्मेंस

    प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक लेने की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद, अरिजीत सिंह ने कोलकाता में एक पब्लिक स्टेज पर परफॉर्म किया. इस दौरान अरिजीत ने साफ भावुक होकर कहा, 'मैं बहुत नर्वस हूं., मुझे बुलाने के लिए धन्यवाद'



  • Feb 09, 2026 10:44 IST

    Entertainment News Live Updates: 'रामायण' से बाहर होने पर विक्रांत मैसी ने तोड़ी चुप्पी

    नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर हाल ही में खबर आई कि मेघनाद के रोल के लिए विक्रांत मैसी को हटा दिया गया है और उन्हें  राघव जुयाल ने रिप्लेस किया है. अब विक्रांत ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा कि वो इस फिल्म का हिस्सा कभी भी नहीं थे. एक्टर ने मीडिया से  बैकग्राउंड चेक करने के लिए कहा और फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दीं.

    Vikrant Massey (1)
    Vikrant Massey Photograph: (Vikrant Massey (Instagram))



  • Feb 09, 2026 10:14 IST

    Entertainment News Live Updates: 'बैटल ऑफ गलवान' की टली रिलीज डेट

    सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान अब तय तारीख पर रिलीज नहीं होगी. रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म की रिलीज की डेट आगे बढ़ा दी गई है. पहले ये 17 अप्रैल को रिलीज होनी थी और अब खबर है कि ये फिल्म 14 अगस्त, 2026 को रिलीज की जाएगी.



  • Feb 09, 2026 09:38 IST

    Entertainment News Live Updates: दीपिका पादुकोण के बाद अब इस एक्टर ने गुस्से में छोड़ी 'स्पिरिट'

    जब से दीपिका पादुकोण संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट से बाहर हुई थी, तब से ही ये फिल्म चर्चा में थी. हाल ही में फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें  तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया. अब प्रकाश राज के फिल्म छोड़ने की बातें चल रही है. कहा जा रहा है कि क्रिएटिव डिफरेंस के चलते एक्टर ने गुस्से में फिल्म छोड़ी है.



  • Feb 09, 2026 09:29 IST

    Entertainment News Live Updates: मर्दानी 3 और बॉर्डर 2 का कलेक्शन

    रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने 10वें दिन 4 करोड़ रुपए की कमाई की और फिल्म का कुल कलेक्शन 35.65 करोड़ रुपए हो गया है. वहीं,  सनी देओल की वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ ने 17वें दिन 6.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया और फिल्म की कुल कमाई अब 309.40 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है.



  • Feb 09, 2026 09:29 IST

    Entertainment News Live Updates: 'वध 2' ने तीसरे दिन कमाए करोड़ों?

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म वध 2 ने तीसरे दिन 1 करोड़ रुपये कमाए और बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल कलेक्शन 2.5 करोड़ रुपये हो गया है. 



  • Feb 09, 2026 08:52 IST

    Entertainment News Live Updates: सोनम कपूर की बेबी शॉवर की तस्वीरें वायरल

    सोनम कपूर अपने दूसरे बच्चे का जल्द ही स्वागत करने जा रही हैं. इसी बीच एक्ट्रेस का बेबी शॉवर सेलिब्रेशन हुआ, जिसकी खूबसूरत फोटोज अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

    Sonam (1)
    Sonam Kapoor Photograph: (Sonam Kapoor (Instagram))



  • Feb 09, 2026 08:48 IST

    Entertainment News Live Updates: फहद फासिल की ‘आवेशम 2’ हुई कंफर्म

    साउथ एक्टर फहद फासिल की आवेशम 2 पर मुहर लग गई है. फिल्म ‘सूर्या 47’ के एक शानदार इवेंट के दौरान फहाद ने घोषणा की कि आवेशम 2, 2027 या 2028 में रिलीज हो सकती है. 



Aasif Sheikh Kritika Kamra vadh 2
Advertisment