/newsnation/media/media_files/2025/12/28/entertainment-news-live-updates-2025-12-28-09-28-36.jpeg)
- Mar 08, 2026 12:58 IST
Entertainment News Live Updates: महिला दिवस के मौके पर पटना में 'हक' की स्पेशल स्क्रीनिंग
Entertainment News Live Updates: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म हक को लोगों ने खूब प्यार दिया है. इस बीच फिल्म हक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. जी हां, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पटना में फिल्म 'हक' की स्क्रीनिंग हुई.
- Mar 08, 2026 12:01 IST
Entertainment News Live Updates: शाहिद कपूर ने फैंस को दी खुशखबरी, फर्जी-2 की शूटिंग हुई शुरू
Entertainment News Live Updates: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने फर्जी-2 वेब सीरिज की शूटिंग शुरू दी है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सीरिज का पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने ब्लैक-व्हाइट फोटोज का कोलाज शेयर कर कैप्शन में "फर्जी-2 डे वन शूट" लिखा.
- Mar 08, 2026 11:07 IST
Entertainment News Live Updates: अनुराग डोभाल की टीम ने दिया यूट्यूबर का हेल्थ अपडेट
Entertainment News Live Updates: यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने बीती रात चलती गाड़ी में सुसाइड करने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें कई चोटें आई और वो अस्पताल में एडमिट हो गए. वहीं अब UK07 Rider की टीम ने उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया है.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/03/08/anurag-2026-03-08-11-06-59.jpg)
- Mar 08, 2026 10:50 IST
Entertainment News Live Updates: अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश
Entertainment News Live Updates: यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने दिल्ली देहरादून हाईवे पर सुसाइड की कोशिश की. उनकी गाड़ी के साथ हादसा हुआ. वो अब सुरक्षित हैं, हालांकि, उन्हें कई चोटें लगी हैं. इसी बीच एक्टर अली गोनी ने अनुराग डोभाल की वीडियोज देखने के बाद रिएक्ट किया है. उन्होंने अनुराग की अच्छी हेल्थ की दुआ की है. अली गोनी ने वीडियो में कहा, 'उस लड़के ने वीडियो शेयर किया और दुनिया को खुद के बारे में बताया कि वो किससे गुजर रहा है. उसके कुछ फैमिली ईश्यूज हैं और हमें इसमें दखल नहीं देना चाहिए. लेकिन जब वो अपने फैंस को इसके बारे में बता रहा है तो आप लोग बदले में उसे क्या दे रहे हो? मजाक और ट्रोलिंग. ये दुखद सच्चाई है. जो भी लोग उसका मजाक उड़ा रहे हैं उन्हें शर्म आनी चाहिए. आप सभी को ऊपरवाला देख रहा है. मैं उम्मीद करता हूं कि वो ठीक हो.'
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us