/newsnation/media/media_files/2025/12/28/entertainment-news-live-updates-2025-12-28-09-28-36.jpeg)
- Feb 11, 2026 12:02 IST
Entertainment News Live Updates: अर्चना पूरन सिंह के बेटे ने डिप्रेशन पर की बात
अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन सेठी ने डिप्रेशन पर खुलकर बात की है. आर्यमन ने बताया कि उनका फुटबॉलर बनने का सपना था, लेकिन पैर टूटने से वो मैन मैच नहीं खेल सके थे और टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. इसके बाद आर्यमन डिप्रेशन में चले गए थे.
- Feb 11, 2026 11:45 IST
Entertainment News Live Updates: मोनालिसा की 'द डायरी आफ मणिपुर' का ट्रेलर हुआ रिलीज
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की फिल्म "द डायरी आफ मणिपुर" का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है.
- Feb 11, 2026 10:54 IST
Entertainment News Live Updates: निक जोनस ने की पत्नी प्रियंका की वाराणसी की तारीफ
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एस.एस. राजामौली की फिल्म वाराणसी पर काम कर रही है. अब इस फिल्म की एक्ट्रेस के पति निक जोनस ने तारीफ की है. निक ने कहा- 'ये भारत की ही नहीं बल्कि दुनिया की अगली बड़ी फिल्म होगी. फिल्म का काम बहुत ही कमाल का चल रहा है.'
- Feb 11, 2026 10:49 IST
Entertainment News Live Updates: सोनम कपूर ने गोद भराई वीडियो किया शेयर
सोनम कपूर जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं. हाल ही में उनकी गोद भराई की रस्म हुई और अब उन्होंने इस सेलिब्रेशन की क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर की है.
- Feb 11, 2026 09:47 IST
Entertainment News Live Updates: करण जौहर के खिलाफ कंटेंट नहीं बना पाएंगे कैरी मिनाटी
यूट्यूबर कैरी मिनाटी उर्फ अजय नागर को कोर्ट ने आदेश दिया है कि वो फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर के खिलाफ अपमानजनक कंटेंट नहीं बनाएंगे. कोर्ट ने इस पर रोक लगाते हुए पुराने वीडियो डिलीट करने का आदेश दिया है.
- Feb 11, 2026 09:14 IST
Entertainment News Live Updates: 'O Romeo' की एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों
शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने एडवांस बुकिंग में अच्छी कमाई कर ली है. फिल्म ने ब्लॉक सीट्स के साथ अब तक 1.42 करोड़ की कमाई कर ली है.
- Feb 11, 2026 08:28 IST
Entertainment News Live Updates: 'घूसखोर पंडित' का बदलेगा नाम
मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म घूसखोर पंडित को लेकर काफी विवाद चल रहा है. दिल्ली हाई कोर्ट मामला पहुंचने के बाद अब मेकर्स ने पैर पीछे खींच लिए हैं और प्रोजेक्ट का नाम बदलने का ऐलान किया है.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/02/11/ghooskhor-pandat-2026-02-11-08-28-54.jpg)
ghooskhor pandat Photograph: (ghooskhor pandat (Netflix)) - Feb 11, 2026 08:24 IST
Entertainment News Live Updates: 'बॉर्डर 2' और ‘मर्दानी 3’ के कलेक्शन में उछाल
सिनेमाघरों में रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ और सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बनी हुई है. दोनों फिल्में कमाई करने में पीछे नहीं हट रही है. ‘बॉर्डर 2’ ने 19वें दिन 2.84 करोड़ की कमाई की. वहीं, ‘मर्दानी 3’ ने 12वें दिन 2.02 करोड़ की कमाई की.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us