/newsnation/media/media_files/2025/12/01/entertainment-highlights-2025-12-01-23-51-18.png)
Entertainment Highlights Photograph: (News Nation)
- Feb 05, 2026 17:01 IST
Entertainment News Live Updates: 'घूसखोर पंडित' को लेकर जमकर विवाद
मनोज बाजपेयी फिल्म 'घूसखोर पंडत' में काम करने वाले हैं, और हाल ही में एक इवेंट में इसका टीजर रिलीज किया गया. इसके नाम को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है और मामला कोर्ट तक पहुंच गया है. ब्राह्मण समाज के लोग बॉयकॉट मूवी का पोस्टर लिए सड़कों पर उतर आए हैं. फिल्म के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.
- Feb 05, 2026 16:35 IST
Entertainment News Live Updates: कपिल के शो में आएंगे ये स्टार्स
कपिल शर्मा के शो T'he Great Indian Kapil Show' पर इस बार AP Dillon और Anubhav Singh Bassi नजर आने वाले हैं. ये एपिसोड 7 फरवरी को स्ट्रीम किया जाएगा.
- Feb 05, 2026 16:05 IST
Entertainment News Live Updates: करण जोहर ने शेयर किया अपना विंटर लुक
करण जोहर ने इंस्टाग्राम पर अपनी विंटर लुक फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने बेहद खूबसूरत फर वाला कोट पहना है. करण का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
- Feb 05, 2026 15:04 IST
Entertainment News Live Updates: 'यादव जी की लव स्टोरी' का टीजर हुआ रिलीज
बिग बॉस फेम मृदुल तिवारी की बहन प्रगती तिवारी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. उनकी फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ का टीजर रिलीज हो चुका है. ये फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के निर्माता संदीप तोमर और माया तोमर हैं.
- Feb 05, 2026 14:56 IST
Entertainment News Live Updates: स्मृति-पलाश की शादी टूटने पर नंदीश संधू ने दिया रिएक्शन
स्मृति मंधाना और पलाश की शादी टूटने के बाद अब एक्टर नंदीश संधू ने इस पर बात की है. एक्टर ने कहा- 'अभी इस बारे में कुछ न कहना ही बेहतर है.पलाश को अपना पक्ष रखने दीजिए.'
- Feb 05, 2026 14:23 IST
Entertainment News Live Updates: विवेक ओबेरॉय ने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए याचिका दायर की
विवेक ओबेरॉय ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए याचिका दायर की है. उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट उनके नाम और पहचान का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं.
- Feb 05, 2026 14:04 IST
Entertainment News Live Updates: शादी को लेकर सुनीता आहूजा ने फिर दिया बयान
MasterChef India शो में हाल ही में सुनीता आहूजा ने शादी को लेकर बात की. उन्होंने कहा- 'शादी बर्बादी है, शादी नहीं करनेका इसको बिजनेस करने दो, लड़की पैर पे खड़ी होगी तो अच्छा लड़का मिलेगा.'
- Feb 05, 2026 12:58 IST
Entertainment News Live Updates: 'वध 2' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता इन दिनों फिल्म ‘वध 2’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. ये फिल्म 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. - Feb 05, 2026 12:09 IST
Entertainment News Live Updates: एक्ट्रेस येशा रूघानी ने की सगाई
टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस येशा रूघानी ने सीरियल 'रब से है दुआ' के डायरेक्टर नरिंदर सिंह से सगाई कर ली है. दोनों की फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
- Feb 05, 2026 11:38 IST
Entertainment News Live Updates: अर्चना पूरन सिंह के बेटे को समय रैना ने किया रोस्ट
समय रैना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें वो अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन को रोस्ट कर रहे हैं. लोगों को दोनों की ये मस्ती काफी पसंद आ रही है.
- Feb 05, 2026 10:30 IST
Entertainment News Live Updates: 'मिर्जापुर द मूवी' का पोस्टर हुआ रिलीज
अली फजल की अपकमिंग फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ का पोस्टर रिलीज हो चुका है. मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर. ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
- Feb 05, 2026 09:36 IST
Entertainment News Live Updates: गाजियाबाद में 3 बहनों की मौत पर सोनू सूद ने किया रिएक्ट
गाजियाबाद में 3 बहनों की मौत के मामले ने पूरी दुनिया को दहला दिया है. इस मामले में सोनू सूद नेलिखा, 'आज गाजियाबाद में तीन युवतियों की जान चली गई. इनकी जान हिंसा या गरीबी से नहीं, बल्कि ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल लत के अनदेखे दबाव से गई है. मैंने पहले भी आवाज उठाई है और मैं फिर से कह रहा हूं. शिक्षा को छोड़कर, 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग पर बैन लगाया जाना चाहिए.'
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/02/05/sonu-sood-2-2026-02-05-09-36-05.jpg)
sonu sood Photograph: (sonu sood (Instagram)) - Feb 05, 2026 09:22 IST
Entertainment News Live Updates: 'मर्दानी 3' ने छठे दिन कितनी की कमाई?
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'मर्दानी 3' ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 2 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ 'मर्दानी 3' की कुल कमाई अब 24.25 करोड़ रुपये हो गई है.
- Feb 05, 2026 08:36 IST
Entertainment News Live Updates: दिशा पाटनी संग डेटिंग रूमर्स पर तलविंदर ने तोड़ी चुप्पी
दिशा पाटनी के साथ सिंगर तलविंदर की डेटिंग रूमर्स लंब समय से चल रहे हैं. अब इन अफवाहों पर तलविंदर ने चुप्पी तोड़ी और ना रिश्ते को मना किया और ना ही हामी भरी. उन्होंने बस कहा कि दोनों खुद को समझने की कोशिश कर रहे.
- Feb 05, 2026 08:32 IST
Entertainment News Live Updates: 'बॉर्डर 2' ने दिन में कमा डाले करोड़ों रुपये
‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई अब तक 290.75 करोड़ हो गई है.
- Feb 04, 2026 18:04 IST
Entertainment News Live Updates: रणदीप हुड्डा का ट्रांसफॉर्मेशन
Entertainment News Live Updates: रणदीप हुड्डा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ के लिए ट्रांसफॉर्मेशन किया है. सोशल मीडिया पर एक्टर की एक फोटो काफी वायरल हो रही है. वहीं बता दें इस फिल्म में श्रद्धा कपूर भी लीड रोल में हैं.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/02/04/randeep-hudda-2026-02-04-18-03-57.jpg)
- Feb 04, 2026 17:08 IST
Entertainment News Live Updates: अस्सी का ट्रेलर हुआ रिलीज
Entertainment News Live Updates: तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज हो गया है. दरअसल फिल्म का ट्रेलर देखने से साफ पता चल रहा है कि यह एक कोर्ट रूम ड्रामा है. फिल्म के ट्रेलर को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
- Feb 04, 2026 15:21 IST
Entertainment News Live Updates: ‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ये फिल्म वैलेंटाइन वीक में सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.
- Feb 04, 2026 14:41 IST
Entertainment News Live Updates: आर माधवन ने 4 साल के ब्रेक पर तोड़ी चुप्पी
Entertainment News Live Updates: आर माधवन ने कुछ समय के लिए काम से ब्रेक ले लिया था, जिस पर उन्होंने खुद चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि ‘मैं अपने काम को लेकर काफी भ्रम का शिकार हो गया था.’
- Feb 04, 2026 13:32 IST
Entertainment News Live Updates: 'बॉर्डर 2' से सामने आई वरुण धवन की अनसीन फोटोज
Entertainment News Live Updates: ‘बॉर्डर 2’ के सेट से एक्टर वरुण धवन की कुछ अनसीन फोटोज वायरल हो रही हैं. इस फोटो में एक्टर अपने लुक को अंतिम रूप देते नजर आ रहे हैं
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/02/04/varun-dhawan-2026-02-04-13-32-29.jpg)
- Feb 04, 2026 12:03 IST
Entertainment News Live Updates: रणदीप हुड्डा का ट्रांसफॉर्मेशन
रणदीप हुड्डा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ के लिए ट्रांसफॉर्मेशन किया है. सोशल मीडिया पर एक्टर ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है.
- Feb 04, 2026 10:59 IST
Entertainment News Live Updates: 'लॉकअप' के दूसरे सीजन का हुआ ऐलान
एकता कपूर के रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ का ऐलान हो चुका है. अब ये शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा. हालांकि अभी तक रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठा है और ना ही शो के होस्ट का खुलासा हुआ है.
- Feb 04, 2026 10:48 IST
Entertainment News Live Updates: किंग के लिए रेड चिलीज का यश राज फिल्म्स संग कोलैब
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ इस साल 24 दिसंबर को रिलीज होगी. वहीं, मेकर्स रेड चिलीज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने इसके ग्लोबल रिलीज के लिए यश राज फिल्म्स से हाथ मिलाया है. अब इस फिल्म में तीन प्रोडक्शन बैनर्स एक साथ नजर आएंगे.
- Feb 04, 2026 09:55 IST
Entertainment News Live Updates: धुरंधर 2 में हो सकती है इस एक्ट्रेस की एंट्री?
धुरंधर 2 में एक्ट्रेस यामी गौतम नजर आ सकती हैं. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अहम किरदार निभाते हुए दिखेंगी. बता दें, यामी धुरंध के डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी हैं.
- Feb 04, 2026 09:26 IST
Entertainment News Live Updates: इक्का में आमने-सामने होंगे सनी देओल-अक्षय खन्ना
सनी देओल और अक्षय खन्ना की नई फिल्म 'इक्का' का टीजर रिलीज हो गया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है. टीजर में अक्षय खन्ना और सनी देओल एक-दूसरे से कोर्ट में भिड़ते नजर आ रहे हैं. अक्षय का देख फैंस को रहमान डकैत की याद आ गई. पढ़ें पूरी खबर-
- Feb 04, 2026 09:20 IST
Entertainment News Live Updates: 'बॉर्डर 2' ने अब तक कितनी की कमाई?
सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं और सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 12वें दिन 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. अब फिल्म की टोटल कमाई 286.75 करोड़ रुपये हो गई है.
- Feb 04, 2026 09:09 IST
Entertainment News Live Updates: 'मर्दानी 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. ऐसे में अब पांचवें दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है और फिल्म ने 2.50 करोड़ की कमाई की और भारत में फिल्म ने अब तक 22.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
- Feb 04, 2026 08:30 IST
Entertainment News Live Updates: 'धुरंधर' के क्रेडिट सीन से मची हलचल?
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. ऐसे में फिल्म के क्रेडिट सीन में रणवीर सिंह की 3 वैनिटी वैन का जिक्र किया गया, जिससे इस बात की हिंट मिल गई है कि रणवीर सिंह सेट पर 1 से ज्यादा वैनिटी वैन्स यूज करते हैं. ऐसे में अब इसकी फोटो वायरल हो रही है.
Reddit BBNG member in full sleuth mode after watching #DhurandharOnNetflix
— BollyGupp (@BollyGup) February 1, 2026
The end credits of Dhurandhar pretty much confirms an old rumour.
The credits list multiple vanity vans under #RanveerSingh name, which makes it seem like the chatter about him demanding more than one… pic.twitter.com/eHqivFgaTI - Feb 04, 2026 08:29 IST
Entertainment News Live Updates: राजपाल यादव को सरेंडर करने का आदेश
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में मुश्किल में पड़ गए हैं. कोर्ट का कहना है कि एक्टर को कई अवसर दिए गए, लेकिन हर बार उन्होंने अदालत के भरोसे को तोड़ा. ऐसे में एक्टर को कोर्ट ने 4 फरवरी तक सरेंडर करने का आदेश दिया, अगली सुनवाई 5 फरवरी 2026 को होगी.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us